Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसी की शादी से पहले युवक की मौत:झांसी में बाइक को बोलेरो ने उड़ाया, मामी व 2 बच्चे घायल

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में मौसी की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी मामी और दो बच्चे घायल है। तीनों की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उड़ा दिया। हादसे के बाद उसी गाड़ी से घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। युवक की मौत की खबर सुनते ही आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा, तब मामा ने आगे खड़े होकर रोका। इसके बाद आरोपी ड्राइवर और उसके साथी भाग गए। गुस्साए लोग गाड़ी को पुलिस चौकी ले गए और टायरों की हवा निकाल दी। हादसा समथर थाना क्षेत्र में हुआ है। मोंठ में थी मौसी की शादी मौसी की शादी में शामिल होने आया था मृतक का नाम आशिक जाटव (21) पुत्र सुरेश था। वह मध्य प्रदेश में दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के भेदपुरा गांव का रहने वाला था। मामा मनीष ने बताया- शुक्रवार को आशिक की मौसी माधुरी की मोंठ के विनोद विवाह घर में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए आशिक शुक्रवार शाम को घर से निकला था। पहले वह अपनी मामी मायूरी के घर साकिन गांव पहुंचा। यहां से मायूरी (28), उसकी बेटी अर्था (3) प्रणव (2) को लेकर मोंठ के लिए रवाना हो गया। जब वह बसोवई गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति में आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें आशिक, उसकी मामी समेत दो बच्चे घायल हो गए। इलाज के दौरान दम तोड़ा मामा ने आगे बताया- हादसे की खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को मोंठ सीएचसी ले गए। आशिक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस न मिलने पर टक्कर मारने वाली बोलेरो गाड़ी से ही आशिक को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर देर रात आशिक ने दम तोड़ दिया। यह खबर सुनकर ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। तब मैं गाड़ी के आगे खड़ा हो गया। गाड़ी रोकने के बाद ड्राइवर और उसके साथी चकमा देकर भाग गए। तब गाड़ी को पुलिस चौकी ले गए। रात को आरोपी गाड़ी को लेकर भाग न जाए, इसलिए टायरों की हवा निकाल दी। घर में मातम छाया आशिक की माैत के बाद घर में मातम छाया है। आशिक दो भाइयों में छाेटा था। बड़ा भाई बंटी है। आशिक अविवाहित था और घर में ही बैंक से संबंधित काम करता था। उसके पिता सुरेश कुमार खेती किसानी करते थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रामकुमारी का रो रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा महामंत्री बोले- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय:सहारनपुर में अरुण सिंह ने कहा- भाजपा के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार
    Next Article
    लखनऊ में श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियान शुरू:भीषण गर्मी में हजारों लोगों को मिलेगा जल और अन्न प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment