Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu-Kashmir में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल प्रशिक्षण अभियान, बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

    3 hours from now

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जेके बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह संस्थान स्थानीय स्तर पर बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और स्वरोजगार की राह अपना सकें। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जूट बैग निर्माण जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि बाजार में भी इनकी मांग बढ़ रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कच्चे माल के चयन से लेकर तैयार उत्पाद के विपणन तक की पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि वह अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।इसे भी पढ़ें: Jammu to Srinagar Vande Bharat Express Train का शुभारम्भ, CM Omar Abdullah ने PM Modi का जताया आभारहम आपको बता दें कि संस्थान का फोकस केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और उद्यमिता की भावना विकसित करना भी है। प्रशिक्षित महिलाएं अब स्वयं सहायता समूह बनाकर या व्यक्तिगत स्तर पर अपने उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। राजौरी जिले में इस प्रकार की पहल ग्रामीण विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर रही है। यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर दे रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। हम आपको बता दें कि इच्छुक व्यक्ति जम्मू कश्मीर के विभिन्न आरसेटी केंद्रों से संपर्क कर इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Allahabad HC का फैसला सही, बोले Iqbal Ansari- सार्वजनिक जमीन पर नमाज़ की जरूरत नहीं।
    Next Article
    Gujarat में Congress MP पर टिप्पणी, Rahul Gandhi का BJP से सवाल- यही है नारी वंदना?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment