Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में महिला ने की आत्महत्या:मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, एक साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में बुधवार रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नेहाल अहमद की पत्नी रेशमा के रूप में हुई है। रेशम की शादी एक साल पहले हुई थी। मृतका के भाई नवाब अहमद ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रेशमा को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। नवाब अहमद का आरोप है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पीड़ित भाई ने पूरामुफ्ती थाने में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने पति नेहाल अहमद, सास सलमा, ननद शमा और जेठ नियाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले के हर पहलू से जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार:उन्नाव में बाग में मिला था शव, ब्लैकमेलिंग बनी वजह
    Next Article
    सुकेश ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा:कहा- प्यार और जंग में सब जायज; एक्ट्रेस ने गवाह बनने की अर्जी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment