Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, युवक की मौत:भट्ठे पर काम करते समय गर्म ईंटों से झुलसने से गई जान

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज के नदरई गांव स्थित SKS ईंट भट्ठे पर काम करते समय एक मजदूर की गर्म दीवार गिरने से मौत हो गई। 35 वर्षीय मजदूर करन ईंट निकासी का काम कर रहा था, तभी भट्ठे की दीवार ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। दीवार गिरने से करन करीब 60 प्रतिशत झुलस गया। मृतक के चचेरे भाई के अनुसार, करन लगभग एक घंटे तक दीवार के नीचे दबा रहा, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। वहीं बाद में उसकी बाइक देखकर खोजबीन शुरू हुई, तब उसे दीवार के नीचे दबा पाया गया। सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। मृतक मजदूर की पहचान एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के ततारपुर माफी गांव निवासी करन पुत्र कुंवर पाल के रूप में हुई है। वह पिछले तीन सालों से नदरई के SKS भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। इस घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार ने भट्टा मालिक के घटना स्थल या अस्पताल न पहुंचने पर आक्रोश व्यक्त किया है। करन के परिवार में उसकी पत्नी पूनम और तीन बच्चे हैं। इनमें पांच साल का बेटा कृष्ण, तीन साल की बेटी संध्या और एक छोटा बेटा मुनेंद्र शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:महंगी किताबों और ड्रेस को लेकर विरोध, ‘शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद करो’ लिखे पोस्टर जलाए
    Next Article
    मदरसा शिक्षकों का 26 महीने बाद मानदेय बहाल:आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को मिली राहत, बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment