Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:महंगी किताबों और ड्रेस को लेकर विरोध, ‘शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद करो’ लिखे पोस्टर जलाए

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में महंगी शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ के विरोध में शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जीआईसी चौराहा, चुन्नीगंज पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगो ने शिक्षा का व्यसायीकरण बंद करो लिखे पोस्टर जलाकर नाराजगी जताई। इसके बाद चुन्नीगंज चौराहे से जीआईसी चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। मंहगे किताबों से सेट पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल मनमाने तरीके से महंगी किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में 9 हजार रुपए तक के बुक सेट अभिभावकों पर थोपे जा रहे हैं, जबकि इस पर कोई स्पष्ट मानक तय नहीं है। उन्होंने कहा कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है या होने वाला है, ऐसे में अभिभावक मजबूरी में महंगी किताबें खरीद रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावक विरोध नहीं कर पाते और आर्थिक बोझ सहने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और अभिभावकों का शोषण तुरंत बंद कराया जाए। साथ ही ऐसे स्कूलों की जांच कर कार्रवाई की जाए, जो एक ही स्थान से महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि एक ही बोर्ड के स्कूलों में एक समान किताबें लागू की जाएं, जिससे कीमतें कम हों और आम लोगों को राहत मिल सके। ये लोग प्रदर्शन में शामिल रहे प्रदर्शन में नरेश त्रिपाठी, नरेश पाठक, रितेश यादव, साजिद, पदम मोहन मिश्रा, धवल पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, राज लक्ष्मी, आनंद शुक्ला, राम शंकर राय, शांतनु दीक्षित, मुकेश वाल्मीकि, मुकेश कनौजिया, नागेंद्र यादव, दिनेश चौधरी, हिमांशु मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट का दिल्ली में निधन:सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था इलाज, दो साल से तैनात थे
    Next Article
    कासगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, युवक की मौत:भट्ठे पर काम करते समय गर्म ईंटों से झुलसने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment