Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करथिया कांड पर बनी फिल्म 'जिंदगी फ्यूज' का टीजर-पोस्टर लांच:मास्टरमाइंड सुभाष बाथम की कहानी, 24 बच्चों को घर बुलाकर बनाया था बंधक

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में हुए बहुचर्चित करथिया कांड पर आधारित फिल्म 'जिंदगी फ्यूज' का टीजर और पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक डॉ. भारत गौड़ ने फतेहगढ़ स्थित अपने आवास पर इसे रिलीज किया। यह फिल्म स्क्रीन फीचर फिल्म के बैनर तले तैयार की गई है। यह फिल्म 30 जनवरी, 2020 को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के करथिया गांव में घटी सनसनीखेज घटना पर आधारित है। उस दिन सुभाष बाथम ने अपने जन्मदिन के बहाने 24 बच्चों को अपने घर बुलाया और उन्हें तहखाने में बंधक बना लिया था। आरोपी सुभाष बाथम ने अपनी पत्नी रूबी बाथम के साथ मिलकर बच्चों को बंधक बनाया और प्रति बच्चे एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। यह घटना लगभग 13 घंटे 40 मिनट तक चली, जिसने पूरे प्रदेश और देश को झकझोर दिया था। बाद में पुलिस कार्रवाई में सुभाष बाथम मारा गया, जबकि उसकी पत्नी रूबी बाथम की गांव वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया था। सरकार ने इस पूरे अभियान को 'ऑपरेशन मासूम' नाम दिया था। फिल्म में सुभाष बाथम की भूमिका अमित सक्सेना ने निभाई है, जबकि रूबी बाथम का किरदार सुमन कुमारी ने अदा किया है। डॉ. गौड़ ने बताया कि अपराध पर आधारित इस कहानी की पटकथा वास्तविक घटना से प्रेरित है, जिसे बेहद रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर बताया गया है। टीजर-पोस्टर रिलीज के अवसर पर धीरज मौर्य, सम्यक जैन, दिलीप कश्यप, नावेद अंसारी, नौशाद अली, शैली दिवाकर, अंकित गुप्ता, सत्या भाई, लिरिक्स दीपक कुमार, लाल जी टंडन, गिरीश अवस्थी, राज गौरव पांडेय, संध्या पांडे, डॉ. कमल गौतम, शिवानी कटियार और नेहा सक्सेना सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूनियर इंजीनियर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया
    Next Article
    लव मैरिज के चार महीने बाद युवक ने लगाई फांसी:पत्नी के ममेरे देवर के साथ चले जाने से परेशान था, कमरे में लटकता मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment