Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूनियर इंजीनियर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया

    2 hours ago

    2

    0

    बस्ती में सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ के अनुसार, 24 अप्रैल को बलरामपुर स्थित बाढ़ कार्य खंड कार्यालय में जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार पर विभाग के ही कुछ कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में हमला किया था। घटना के बाद पीड़ित जूनियर इंजीनियर ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 25 अप्रैल से संघ ने प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। बलरामपुर में तीन दिन तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिशासी अभियंता ने यह प्रकरण अधीक्षण अभियंता, गंडक बाढ़ मंडल बस्ती को कार्रवाई के लिए भेजा था। संघ का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता स्तर पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। इसी के विरोध में संघ के अति महासचिव (पूर्वी क्षेत्र) इंजीनियर रवि यादव के नेतृत्व में 1 मई से अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया है। आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस आंदोलन में देवीपाटन मंडल के विभिन्न जिलों जैसे बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर से बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियर शामिल हुए। आंदोलन में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर हंसराज, उप महासचिव सुनील, संरक्षक राम संभार, बहराइच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, श्रावस्ती के सचिव रवि कुमार और बलरामपुर के अध्यक्ष शिवपाल यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खागा कांड मामले में गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल नजरबंद:आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस ने घर में रोका
    Next Article
    करथिया कांड पर बनी फिल्म 'जिंदगी फ्यूज' का टीजर-पोस्टर लांच:मास्टरमाइंड सुभाष बाथम की कहानी, 24 बच्चों को घर बुलाकर बनाया था बंधक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment