Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुर्सी में सड़कों और विकास कार्यों से बदली तस्वीर:विधायक साकेत वर्मा बोले- बाईपास और नई सड़कों पर फोकस, 2027 में फिर टिकट की दावेदारी मजबूत

    2 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट से दो बार के विधायक साकेत वर्मा ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को लेकर दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ वर्षों में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट्स और 2027 के चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। आपके क्षेत्र में क्या बड़े बदलाव हुए? जवाब: कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। 24 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बना है। लखनऊ-कुर्सी-बड़डूपुर-महमूदाबाद मार्ग का 33 किलोमीटर हिस्सा 200 करोड़ की लागत से बन रहा है। टिकैतगंज से बजगहनी तक 17-18 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण 43 करोड़ से हुआ है। फतेहपुर बाईपास, जिसकी लंबे समय से मांग थी, 664 करोड़ की लागत से स्वीकृत हो चुका है और 88% मुआवजा वितरण भी हो गया है। गांव-गांव में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, पंचायत भवन और स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। दो कृषि कल्याण केंद्र और दो फायर स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा गंगापुर घाट, गुरसेल मंदिर, बाबा साहब मंदिर, महादेव तालाब सहित कई धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। सवाल: ऐसे कौन से काम हैं जो अभी तक नहीं हो पाए? जवाब: तीन प्रमुख काम अभी हमारी प्राथमिकता में हैं। फतेहपुर से सिहाली तक सड़क चौड़ीकरण, बेलहारा से पतौंजा तक सड़क निर्माण और बेहेड़ा में रपटा पुल का निर्माण। इन सभी प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है और जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। सवाल: फतेहपुर में जाम की समस्या को लेकर आप क्या कहेंगे? जवाब: 2017 से पहले जाम की स्थिति बहुत भयावह थी। मरीजों तक को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल होता था। हमने उस स्थिति को काफी हद तक सुधारा है। फतेहपुर बाईपास बनने के बाद जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। सवाल: आप अपने काम को कितने नंबर देंगे? जवाब: कोई भी व्यक्ति खुद को कम नंबर नहीं देगा। हम अपने काम से 100% संतुष्ट हैं। सवाल: क्या आप 2027 में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हम 100% दावेदार हैं। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि इस बार भी टिकट मिलेगा? जवाब: यह निर्णय पार्टी नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी का होता है। वही तय करेंगे। सवाल: आगे आपकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी? जवाब: हमारी कोशिश है कि कुर्सी विधानसभा का हर नागरिक संतुष्ट हो। चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से हो। हम लगातार जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करते रहेंगे और जो भी काम बाकी हैं, उन्हें पूरा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट:लूट के मामले में चल रहा था फरार, दूसरा बदमाश फरार, पिस्टल और बाइक बरामद
    Next Article
    फिरोजाबाद में रामनवमी पर नवदुर्गा महोत्सव संपन्न:दंडोति यात्रा और भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment