Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में रामनवमी पर नवदुर्गा महोत्सव संपन्न:दंडोति यात्रा और भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर 19 से 27 मार्च 2026 तक नवदुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्रि के नौ दिनों तक शहर में जगह-जगह नैजाओं की टोलियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने कठिन दंडोति यात्रा कर अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान पूरा वातावरण जयकारों से भक्तिमय हो गया। स्थानीय आयोजक सतवीर गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च को नवदुर्गा की भव्य झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों की शुरुआत भगवान गणेश से हुई, जिसके बाद मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। गुप्ता ने बताया कि यह परंपरा केला देवी मंदिर की स्थापना के बाद से लगातार चली आ रही है। प्रतिवर्ष बोरान गली चौराहे से केला करोली मंदिर तक झांकियां निकाली जाती हैं, जो अब क्षेत्र की पहचान बन गई हैं। आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई। इस वर्ष फिरोजाबाद में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि उत्सव आस्था, भक्ति और भव्यता का अनूठा संगम रहा, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर सदर विधायक मनीषा असीजा सहित अन्य शहर वासी शोभायात्रा में शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुर्सी में सड़कों और विकास कार्यों से बदली तस्वीर:विधायक साकेत वर्मा बोले- बाईपास और नई सड़कों पर फोकस, 2027 में फिर टिकट की दावेदारी मजबूत
    Next Article
    UP STF की आजमगढ़ में छापेमारी:कॉल सेंटर बनाकर ठगी, 217 फर्जी शिक्षा बोर्ड की मार्कशीट-सर्टिफिकेट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment