Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल को लेकर पंप पर मारपीट, पुलिस से भी झड़प:अमेठी में सरकारी गाड़ी घेरने का आरोप, 5 नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस; 4 गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी झड़प हुई और सरकारी गाड़ी को घेर लिया गया। पुलिस ने दरोगा सैयाम बाबू खान की तहरीर पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पेट्रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) की है। यहां पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी थी। आरोप है कि भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ को 25 लीटर की मांग के बावजूद केवल 5 लीटर पेट्रोल दिया गया, जबकि अन्य लोगों को ज्यादा मात्रा में पेट्रोल मिल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी झड़प की और सरकारी वाहन को घेर लिया। हालांकि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए स्थिति नियंत्रित कर ली। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया- सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में राम नवमी पर आज ट्रैफिक डायवर्जन:रावतपुर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, पार्किंग के लिए जगह तय
    Next Article
    मां के श्रृंगार बाद हुई मंगलारती, घर-घर हुआ कन्या पूजन:चैत्र नवरात्र का हुआ समापन, शहर भर में होंगे भंडारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment