Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की, वहीं बैठा रहा:फोन करके पुलिस बुलाई, अफसर पहुंचे तो पत्नी बोली- इसे अभी फांसी दे दो

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया। लाश के पास बैठा रहा। खुद ही पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है। आप लोग आ जाइए। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने घंटी बजाई तो पत्नी ने दरवाजा खोला। पुलिस देखकर पत्नी घबरा गई। पूछा-क्या हो गया। तब पुलिस ने पति के कॉल वाली बात बताई। पत्नी भागते हुए पति के कमरे में पहुंची तो देखा बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े हुए थे। आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा लाश के बगल में बैठा हुआ था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शशि रंजन दवा कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) है। वह नौबस्ता थाने के किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में पत्नी रेशमा छेत्री और तीन बच्चे रिद्धी, सिद्धी और 6 साल के बेटे गन्नू के साथ रहते थे। बेटियों की हत्या के बाद बदहवास रेशमा ने रोते हुए कहा- पति को आज ही फांसी दे दी जाए। डीसीपी (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा- रविवार तड़के 4.30 बजे 112 नंबर पर आरोपी ने खुद कॉल करके बेटियों की हत्या की सूचना दी। पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची तो दोनों बेटियों रिद्धी, सिद्धी का शव फर्श पर अगल-बगल पड़ा था। पूरे कमरे में खून फैला था। पास में चाकू पड़ा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। पल-पल निगरानी रखता था। घर के कमरे तक में उसने सीसीटीवी लगवा रखे थे। हालांकि, बेटियों की हत्या क्यों की? इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाएगी। 12 साल पहले लव मैरिज हुई थी पत्नी रेशमा (40 साल) ने बताया- मैं बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली हूं। पति बिहार के रहने वाले हैं। कानपुर में मेंस पार्लर में जॉब करती थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात शशि रंजन से हुई। 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली। कुछ दिन सब ठीक रहा। फिर शराब के नशे में पति रोज पीटने लगे। वो नींद की गोलियां भी खाते थे। पत्नी ने बताया कि घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV लगवाए हैं। मुझे अपने कमरे में घुसने नहीं देते थे। दोनों बेटियों को साथ रखते थे। अक्सर कहते थे कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा। जब वो बाहर चले जाते थे, तब हम लोग उनके कमरे में जाते थे। रात 2.30 बजे आखिरी बार बेटी को लेकर वाशरूम गए थे पत्नी रेशमा ने बताया कि कल रात सबकुछ ठीक था। सबने खाना खाया। फिर पति बच्चियों को लेकर कमरे में सोने चले गए। किसी से फोन पर बहुत देर तक बात की। उनके कमरे में सीसीटीवी लगा है। मैं बाहर स्क्रीन पर उनके कमरे के अंदर देख रही थी। रात करीब 2.30 बजे एक बेटी को लेकर वॉशरूम गए। थोड़ी देर बाद वापस आकर कमरे की लाइट बंद कर दी। मैं भी बाहर सो गई। इसके बाद पता नहीं कब हत्या की। सुबह जब पुलिस आई, तब मुझे बेटियों की हत्या का पता चला। चाकू से गला रेता, चीख तक नहीं पाई बच्चियां पुलिस की फॉरेसिंक टीम के मुताबिक, बच्चियों की लाश फर्श में पड़ी थी। बेड बिल्कुल साफ था। क्राइम सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने बच्चियों का मुंह दबाया और फिर उनका गला चाकू से रेत दिया। एक शंका यह भी है कि बच्चियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा या खिला दिया हो। ऐसा इसलिए कि आरोपी दवाओं का जानकार था। घर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगवाए शशि रंजन ने फ्लैट के एंट्री गेट पर 2 कैमरे, घर के अंदर किचन, हॉल और दो बेडरूम में कैमरे लगे हैं। घर पर इतने कैमरे क्यों लगवाए हैं? इस सवाल पर पत्नी रेश्मा ने बताया- पता नहीं। मेरे हसबैंड को ही पता होगा। हालांकि, रेशमा ने यह जरूर बताया कि शादी के कुछ सालों के बाद पति का स्वभाव बदल गया। पत्नी ने बताया- मुझे मायके जाने नहीं देते थे। जब भी मायके जाना चाहती थी, तब वो मेरे साथ मारपीट करते थे। एक बार मैं जिद में मायके चली गई थी। तब उन्होंने सिर्फ बेटे को साथ जाने दिया था। बेटियों को अपने पास ही रोक लिया था। फिर मुझसे बिना बेटियों के रहा नहीं गया, मैं 9 महीने बाद वापस आ गई। ‘अब मैं मरना चाहता हूं, बेटियों को साथ ले जाऊंगा’ पत्नी रेशमा ने बताया कि शशि रंजन की मां की कुछ महीनों पहले मौत हो गई थी। तब से वह बार-बार कहते थे कि मेरी मम्मी मर गई हैं। अब मैं भी मरना चाहता हूं। दोनों बेटी को साथ लेकर जाऊंगा। तुम अपने बेटे को पालना। शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि ये बात साफ है कि शशि रंजन अपनी बेटियों को बहुत प्यार करता था। जुड़वा बेटियां अपार्टमेंट के सामने ही मदर टेरेसा स्कूल में 5वीं में पढ़ती थीं। इसी स्कूल में बेटा यूकेजी का छात्र है। बेटियों की हत्या क्यों की, फिलहाल इस सवाल का जवाब नहीं शशि रंजन की आर्थिक हालत अच्छी थी। फिर उसने बेटियों की हत्या क्यों की? इसकी कोई खास वजह पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस इस पूरी वारदात को शशि रंजन के डिप्रेशन या मानसिक बीमारी से जोड़कर देख रही है। पुलिस को 2 बातों की आशंका है… पुलिस ने बताया कि रवि रंजन के कमरे में बड़ी संख्या में दवाएं मिलीं हैं। पत्नी ने यह भी बताया कि वह नींद की दवाएं खाते थे। क्या वह बीमार था? उसका कहीं ट्रीटमेंट चल रहा था? इसकी जांच की जा रही है। --------------- ये खबर भी पढ़िए- तहसीलदार राखी शर्मा पर एक्शन, लखनऊ भेजी गईं: कहा था- फिरोजाबाद DM परेशान कर रहे, रिश्वत में उन्होंने आई-फोन लिया फिरोजाबाद में DM रमेश रंजन पर रिश्वत का आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजस्व परिषद मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस चायवाले के यहां छापा पड़ा, अखिलेश ने उसे बुलाया:पीतल का भगोना दिया; कहा-मेरे पास भी एल्युमिनियम के बर्तन, घर सील कर दें
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पंचायत मित्र ने परिवार पर की फायरिंग, 7 घायल; जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पत्थरबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment