Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:पंचायत मित्र ने परिवार पर की फायरिंग, 7 घायल; जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पत्थरबाजी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के चंदौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष से पंचायत मित्र ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान पहले पक्ष से भी दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष से 14 लोगों को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट, दोनों पैरों में लगी गोली गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में गोली मारी। इसके बाद घायल को पुलिसकर्मी कंधों पर टांगकर गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और चोरी किए 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। 15 अप्रैल की रात में युवक ने 7 साल की बच्ची को अगवा कर रेप किया था, विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला पकड़ा गया, विधायक नंद किशोर गुर्जर ने की एनकाउंटर की मांग गाजियाबाद में अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ दी। लोनी बॉर्डर पर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। दलित समाज के लोग धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर लोनी बॉर्डर और लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। मौके पर भीड़ को समझाने के लिए भाजपा से लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर भी पहुंचे। भाजपा विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने यह करतूत की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। ऐस लोगों पर रासुका लगाई जाएगी। पुलिस को कलंकित लोगों का एनकाउंटर करना चाहिए। मामला लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी कॉलोनी के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई, साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था कानपुर के बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले में रविवार सुबह पोस्ट मास्टर का शव दोस्त के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के विरुहुन गांव स्थित डाकघर में तैनात थे। वह बिल्हौर में अपने दोस्त रोहित के कमरे पर ठहरे हुए थे। दोस्त रोहित ने बताया कि शनिवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद सौरभ पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चला गया। रविवार सुबह दरवाजा अंदर से बंद मिला और कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखने पर सौरभ फंदे से लटका मिला। दोस्तों के मुताबिक, सौरभ सट्टे में पैसे हार गया था और कर्ज में डूबा हुआ था। उसने अपना मोबाइल भी बेच दिया था और दूसरों का फोन इस्तेमाल करता था। शनिवार रात जिस मोबाइल से उसने बात की थी, उस पर किसी का धमकी भरा मैसेज आने की भी बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर… कोडीन-कफ-सिरप मामला, अमित टाटा-अमित यादव की मिली न्यायिक रिमांड:ऑनलाइन पेशी के बाद वाराणसी कोर्ट का आदेश, दर्ज हैं दो मुकदमे लखनऊ जेल में बंद कोडीन कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सबसे करीबी अमित सिंह टाटा और अमित यादव की 14 दिन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर दी है। अब इन्हें लखनऊ से वाराणसी लाया जाएगा। वाराणसी के कोतवाली थाने में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों आरोपी हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 2 मई निर्धारित की है। यह आदेश अपर जिला जज एफटीसी मनोज कुमार की अदालत ने दिया। पढ़ें पूरी खबर… महराजगंज में बहन को 3 भाइयों ने मार डाला, प्रेमी के साथ पकड़ लिया था महाराजगंज में प्रेमी के साथ देखकर तीन भाइयों ने बहन की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। प्रेमी को भी जमकर पीटा। फिर बहन को नदी किनारे ले जाकर जला दिया। घायल प्रेमी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के घरवाले रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने घर से 25 मीटर दूर रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। रात में प्रेमी उसके कमरे में चला गया। इसी बीच परिजन घर लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आक्रोशित भाइयों ने शॉकर रॉड से बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान वह कह रहा था- तुमने मेरी इज्जत को तार-तार कर दिया, अब समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की, वहीं बैठा रहा:फोन करके पुलिस बुलाई, अफसर पहुंचे तो पत्नी बोली- इसे अभी फांसी दे दो
    Next Article
    निषाद पार्टी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला:6 नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, न्याय की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment