Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट:नंदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, FIR दर्ज

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने, मारपीट, दो बार गर्भपात कराने और नंदोई द्वारा दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में संभल निवासी ताजदार आलम से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। गहने हड़पने और मारपीट का आरोप महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी में दिए गए गहने भी हड़प लिए। उन्होंने चोरी की घटनाओं का बहाना बनाकर गहने अपने पास रख लिए। जब पीड़िता ने गहने वापस मांगे, तो उसके साथ फिर मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती रही। पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ताजदार आलम का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उस पर नौकर की तरह रहने का दबाव बनाया। महिला ने बताया कि हाल ही में 23 तारीख को उसे स्नैपचैट पर अपने पति की एक आईडी मिली। जांच करने पर उसमें किसी अन्य महिला के साथ तस्वीरें दिखाई दीं। महिला ने अपने नंदोई शोएब पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शोएब कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। वह बाथरूम जाते समय गलत तरीके से छूता था और आपत्तिजनक इशारे करता था। पीड़िता के अनुसार, एक बार मौका पाकर शोएब जबरन उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। किसी तरह उसने आरोपी को धक्का देकर खुद को बचाया और कमरे से बाहर निकल आई। शिकायत पर मिली जान से मारने की धमकी महिला ने यह पूरी घटना अपने ससुराल वालों को बताई, लेकिन उन्होंने आरोपी को समझाने के बजाय उसे ही जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसे यह भी कहा गया कि वह बच्चा पैदा नहीं कर सकती, इसलिए पति की दूसरी शादी करवा दी गई है। जब उसने कहा कि उसने एक बेटी को जन्म दिया है, तो ससुराल पक्ष ने जवाब दिया कि 10 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण दूसरी शादी कराई गई। पुलिस ने शुरू की जांच चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में दरोगा ने महिला को पैर से मारा:उपनिरीक्षक लाइन हाज़िर, सीओ सदर को जांच के आदेश
    Next Article
    24 घंटे बाद भी नहीं हुआ विवाहिता का पोस्टमार्टम:सुसाइड डायरी भी हो गई गायब, पीड़िता के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment