Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में दरोगा ने महिला को पैर से मारा:उपनिरीक्षक लाइन हाज़िर, सीओ सदर को जांच के आदेश

    4 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर में एक दरोगा का महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए का वीडियो सामने आया। वीडियो में दरोगा ने महिला अभद्र व्यवहार करते हुए पैर मारते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर जांच के आदेश दिए हैं। मामला सुमेरपुर कस्बे का बताया जा रहा है। वीडियो में एक दरोगा महिला से ऊंची आवाज़ में बात करते हुए उसे लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि एक ई-रिक्शा चालक और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक शिवशंकर पाण्डेय मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान दरोगा ने महिला को तेज़ आवाज में डांटते हुए उसे लात मार दी, जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और जांच की जिम्मेदारी सीओ सदर राजेश कमल को सौंपी गई है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के अनुसार नेशनल हाईवे-34 पर महिला द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ हाथापाई और बदसलूकी की जा रही थी। उपनिरीक्षक ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। इसी दौरान महिला को पैर लगने का मामला सामने आया है। फिलहाल संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजधानी में 986 महिला आरक्षियों की दीक्षांत परेड:सीएम योगी लेंगे सलामी; आधुनिक पुलिसिंग से लेकर साइबर क्राइम तक का दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article
    कानपुर में दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट:नंदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment