Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नहर में पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत:साथी युवक लापता, SDRF 5 किमी में सर्च कर रही; सामने से वाहन बचाने में हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सेन पश्चिम पारा और नौबस्ता थाना क्षेत्र की सीमा पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नौबस्ता से दलनपुर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे एक युवक के बहने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के दलनपुर निवासी 35 वर्षीय रामनाथ राजपूत ट्रैक्टर चला रहे थे। उनके साथ एक मजदूर भी सवार था। बताया जा रहा है कि नौबस्ता बंबा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हादसे में ट्रैक्टर का इंजन चालक रामनाथ पर पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 5 किमी तक चला सर्च ऑपरेशन, युवक का सुराग नहीं ट्रैक्टर पर सवार दूसरे युवक के नहर में बहने की आशंका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। करीब 5 किलोमीटर तक नहर में तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। मौके पर डटे अधिकारी, जांच जारी सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व राज्यमंत्री के समधी के 18 लाख की चोरी:प्रयागराज में पड़ोसियों ने घेरा तो बदमाशों ने तानी बंदूक, धमकी देकर फरार
    Next Article
    बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विपक्ष पर निशाना:कहा- गमछा पहनने से नहीं बदलती राजनीति, वोटर अब जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment