Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 24 घंटे में दो गोलीकांड:वर्चस्व और मादक पदार्थों के विवाद में बढ़ी दहशत

    18 hours ago

    2

    0

    कानपुर में 24 घंटे के भीतर दो गोलीकांड सामने आने से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चकेरी और कैंट थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं के पीछे क्षेत्रीय वर्चस्व, पुरानी रंजिश और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े विवादों को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पहली घटना: चकेरी में कहासुनी के बाद फायरिंग पहली घटना चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला में हुई। लालबंगला निवासी जितेंद्र कटियार उर्फ चानू ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11:40 बजे वह घर के बाहर दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान साहिल उर्फ गंजू और मुन्ना वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना: पहले मारपीट, फिर हवाई फायरिंग दूसरी घटना 28 अप्रैल की रात कैंट थाना क्षेत्र में सामने आई। काजीखेड़ा निवासी उज्जवल सिंह के साथ मारपीट के बाद तीन आरोपियों ने हवाई फायरिंग की थी। पीड़ित ने इस मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इन लगातार हो रही घटनाओं से लालबंगला और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में बमबाजी, मारपीट और गोलीबारी की कई वारदातें हो चुकी हैं। जनवरी में हुई बमबाजी और गोलीकांड के आरोपी जेल से छूटने के बाद दोबारा क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दबंग वर्चस्व कायम करने और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आतंक फैला रहे हैं। व्यापारियों और क्षेत्रीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने की मांग की है। लगातार फायरिंग की इन घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अधिकारियों के बदलने के बावजूद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति अभी भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हादसे में महिला-किशोरी की मौत:5 दिन पहले हुई थी शादी, ससुर विदा कराके लौट रहे थे, टैंकर ने कार में टक्कर मारी
    Next Article
    अत्यधिक गर्मी के कारण दो माह चलेगी मॉर्निंग कोर्ट:इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सोनभद्र में 1 मई से 30 जून तक संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment