Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, उड़ाका दल सक्रिय:जौनपुर-गाजीपुर में 27 मई तक चलेंगी, परीक्षा नियंत्रक ने नकल रोकने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिलों के महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 27 मई तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने नकल रोकने के लिए दोनों जनपदों (जौनपुर और गाजीपुर) में तीन-तीन उड़ाका दल (फ्लाइंग स्क्वाड) गठित किए हैं। इन टीमों का मुख्य कार्य परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करना, व्यवस्थाओं की जांच करना और नकल सहित अन्य अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखना है। उड़ाका दलों की संरचना भी तय की गई है। एडेड महाविद्यालयों से दो-दो दल बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल में चार-चार सदस्य शामिल हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे शासन और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हज यात्रा के नाम पर जज के परिवार से ठगी:सहारनपुर में तैनात हैं, लखनऊ से दो आरोपी अरेस्ट, 4 के खिलाफ FIR
    Next Article
    एटा में शिकंजी ठेले वाले से मारपीट:घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने किया हमला, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment