Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अत्यधिक गर्मी के कारण दो माह चलेगी मॉर्निंग कोर्ट:इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सोनभद्र में 1 मई से 30 जून तक संचालन

    16 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र की अदालतों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एक मई से दो महीने के लिए मॉर्निंग कोर्ट का संचालन शुरू होगा। यह व्यवस्था 30 जून तक लागू रहेगी। जिले की विशेष भौगोलिक स्थिति और मई-जून में अत्यधिक गर्मी के कारण प्रतिवर्ष इस अवधि में प्रातःकालीन अदालतों का संचालन किया जाता है। सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रस्ताव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह निर्देश जारी किया है। जनपद न्यायाधीश सोनभद्र राम सुलीन सिंह ने बताया कि मॉर्निंग कोर्ट का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। न्यायालय कार्यालय का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घंटे का मध्यावकाश रहेगा। यह आदेश जनपद न्यायालय सोनभद्र, अधीनस्थ न्यायालयों, अनपरा स्थित ओबरा, दुद्धी के वाह्य न्यायालयों और ग्राम न्यायालय घोरावल पर लागू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 24 घंटे में दो गोलीकांड:वर्चस्व और मादक पदार्थों के विवाद में बढ़ी दहशत
    Next Article
    अब कर्मकांड से खुलेगा सेना में भर्ती का रास्ता:CSJMU में शुरू हुआ डिप्लोमा कोर्स; जेसीओ पद पर मिलेगी नौकरी; उम्र की सीमा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment