Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत:पत्नी के साथ किराए के अपार्टमेंट में रहता था, जांच में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के जनेश्वर अपार्टमेंट से एक युवक ने छलांग लगा दी। वह अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महमूदाबाद सीतापुर निवासी प्रबल जैन (35) अपनी पत्नी के साथ गुडंबा थानाक्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लेकर रहते थे। दोनों 11वीं मंजिल के एक फ्लैट में थे। प्रबल प्राइवेट करते हैं, वहीं पत्नी पलासियो मॉल में जॉब करती हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे प्रबल ने 11वीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। मौसम अच्छा होने की वजह से लोग बाहर की तरफ घूम रहे थे। नीचे गिरने की आवाज से भीड़ जमा हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर गुडंबा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पत्नी अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुद्ध पूर्णिमा और सत्यनारायण व्रत आज:पूजन-व्रत के लिए सुबह से दोपहर तक शुभ समय
    Next Article
    हज यात्रा के नाम पर जज के परिवार से ठगी:सहारनपुर में तैनात हैं, लखनऊ से दो आरोपी अरेस्ट, 4 के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment