Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जुड़वां बेटियों की गला रेतकर हत्या की, ऑटो में उल्टी कर लूटने वाले अरेस्ट, 3 दिन लू का अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें…पिता ने अपनी जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। घर में गला रेत दिया। खुद भी सुसाइड करना चाह रहा था, लेकिन घबराकर नहीं कर सका। खुद ही पुलिस बुला ली। हरियाणा के रहने वाले पोस्ट मास्टर ने सुसाइड किया। दोस्त के कमरे में शव पंखे से लटका मिला। हॉस्टल में छात्रा का शव मिला। दोस्त ने फंदे से नीचे उतारकर पुलिस बुलाई। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। तेज धूप से लोग बेहाल, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा। अगले तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी हुआ। एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। लखनऊ से 45 मिनट में कानपुर पहुंचे सकेंगे। हाईवे के सफर से 3 गुना ज्यादा टोल देना होगा। अगले महीने उद्घाटन होने की उम्मीद है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… (01) कानपुर-पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या की, वहीं बैठा रहा:फोन करके पुलिस बुलाई, अफसर पहुंचे तो पत्नी बोली- इसे अभी फांसी दे दो कानपुर में रविवार तड़के 45 साल के पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया। फिर लाश के पास ही बैठा रहा। खुद पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है। आप लोग आ जाइए। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने घंटी बजाई तो पत्नी ने दरवाजा खोला। पुलिस देखकर पत्नी घबरा गई। पूछा- क्या हो गया? तब पुलिस ने पति के कॉल वाली बात बताई। पत्नी भागते हुए पति के कमरे में पहुंची तो देखा बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे। पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के बगल में बैठा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें (02) कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई:साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था, मोबाइल भी बेच दिया था कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के कमरे में सुसाइड कर दिया। रविवार सुबह कमरे के बाहर से जब दोस्त ने आवाज लगाई तो कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले का है। दोस्तों ने बताया- सौरभ सट्टे में पैसा हारा था, जिससे उस पर कर्ज हो गया था। उसने अपना मोबाइल भी बेच दिया था। वह दोस्तों का मोबाइल यूज करता था। शनिवार रात उसने जिस मोबाइल का यूज किया, उस पर किसी का मैसेज आया था कि तुम खुद आओगे या हमें आना पड़ेगा। इस पर सौरभ ने सुबह आने की बात कही थी। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें (03) कानपुर में चंदौली का गैंग कर रहा था लूटपाट:बिस्कुट खाकर उल्टी करते फिर उड़ा देते जेवरात-बैग, सरगना को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा कानपुर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। यह गिरोह ऑटो से चलता है। इसमें बैठने वाली सवारियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। देर रात सवारियों से लूटपाट करते तो दिन में सवारियों पर उल्टी करके उलझा देते हुए और फिर उनका मंगलसूत्र, पर्स या कीमती सामान उड़ा देते थे। पुलिस ने गैंग में शामिल दो महिलाओं और युवकों को छापेमारी करके अरेस्ट किया, जबकि मौके से भागा सरगना को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया। चंदौली का यह गिरोह कानपुर में आकर बीते कई दिनों से ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने शातिरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें (04) कानपुर के हॉस्टल में मिला छात्रा का शव:दोस्त ने फंदे से नीचे उतारकर पुलिस बुलाई, परिजन बोले- हत्या हुई; युवक को पीटा कानपुर के काकादेव में बैंक की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस में छात्रा के क्लासमेट पर हमला भी कर दिया। छात्रा इटावा के अजीतनगर फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली थी। शनिवार शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि मोनिका ने फांसी लगा ली है। पिता का कहना है कि घटना से कुछ घंटे पहले तक बेटी पूरी तरह सामान्य थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में बेटी से डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी और वह अपनी दोस्त की शादी को लेकर उत्साहित थी। ऐसे में आत्महत्या की बात पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा। पूरी खबर पढ़ें (05) लखनऊ से 45 मिनट में कानपुर पहुंचेंगे:हाईवे के सफर से 3 गुना ज्यादा टोल देना होगा, अगले महीने हो सकता है उद्घाटन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। यह यूपी के सबसे छोटे एक्सप्रेस-वे में शामिल है, लेकिन इस पर सफर करने के लिए 3 गुना टोल देना होगा। अब लखनऊ से कानपुर तक का सफर 3 घंटे के बजाय सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। हाईस्पीड एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी। हालांकि, कार-वैन को ही चलने की अनुमति है, बाइक नहीं चल सकेंगी। 63 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का 18 किमी हिस्सा एलिवेटेड (पिलर पर बनी सड़क) है। निगरानी के लिए लगाए गए CCTV कैमरे 500 मीटर की रेंज तक देख सकते हैं। टोल टैक्स के बोर्ड भी लग चुके हैं। इसका उद्घाटन भी अगले महीने होने की बात कही जा रही है। पूरी खबर पढ़ें (06)10 मिनट में मौत के मुंह से निकाला, VIDEO:कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म पर अचानक गिरा शख्स, GRP इंस्पेक्टर ने दिया CPR कानपुर सेंट्रल पर GRP इंस्पेक्टर ने एक व्यक्ति को मौत के मुंह से 10 मिनट में निकाल लिया। शनिवार शाम एक बुजुर्ग अचानक प्लेटफार्म पर गिरता देख इंस्पेक्टर जीआरपी दौड़कर पहुंचे। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही लगा कि उसे दिल का दौरा पड़ा है, उसे CPR दिया। इस प्रयास से उसकी जान बच गई। व्यक्ति एक समय बिल्कुल अचेत हो गया था, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उसकी स्थिति ठीक हुई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना का पूरा सीसीटीवी सामने आया है। पढ़िए रिपोर्ट में कि उस समय कैसे इंस्पेक्टर ने एक बुजुर्ग की जान कैसे बचा ली। पूरी खबर पढ़ें (07) बर्रा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी के मायके जाने से नाराज था, मनाने गया, लेकिन बीवी नहीं लौटी कानपुर में पत्नी के अलग रहने से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक निवासी 30 वर्षीय रोशन लाल प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक, पत्नी किरण से विवाद के चलते दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे। करीब छह माह से पत्नी मायके में थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें (08) चरस-गांजे के साथ मां और दो बेटे गिरफ्तार:कानपुर में पुलिस ने 2 जगह छापेमारी की, ऑनलाइन पेमेंट लेते थे कानपुर के कल्याणपुर में पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत बड़ी कार्रवाई की। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त मां और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 516 ग्राम चरस, 2.236 किलो गांजा और 8,910 रुपए नकद बरामद किए हैं। ट्रेनी आईपीएस डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा इंक्लेव के पास से अनीता सोनकर और उसके बेटे कौशल सोनकर को 2 किलो 236 ग्राम गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम ने बारासिरोही नहर के पास एल्डिको के पीछे से अनीता के दूसरे बेटे सूरज सोनकर उर्फ सूरज नाटा को 516 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें (09) पति सोता रहा, पत्नी ने सुसाइड किया:कानपुर में शादी की पार्टी के बाद घटना, बेटा रोया तो पता चला कानपुर में पति सोता रहा और पत्नी ने देर रात को उसी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बगल में सो रहा बेटा रोया तो पति जगा। पत्नी के बुलाने पर कोई आवाज नहीं आई। लाइट जला कर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। पति ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नर्वल थाने का फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना नर्वल थाना के पनौरी गांव का है। (10) कानपुर में तेज धूप से लोग बेहाल, तापमान 40 डिग्री:लू का अलर्ट, गर्मी से परेशान लोग छांव में बैठे दिखे, जूस के ठेलों पर भीड़ कानपुर में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंचने लगी है। रविवार दोपहर तेज धूप और तपिश के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। धूप में परेशान लोग पेड़ों की छांव में बैठे दिखे। साथ ही गन्ने के जूस, बेल के शरबत, शिकंजी आदि ठंडे पेय के ठेलों पर लोगों की भीड़ दिखी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में IPL में सट्‌टा खिलाने वाला सटोरी गिरफ्तार:मोबाइल में 16.28 करोड़ के क्वाइन मिले, फर्म में खपाता था पैसा
    Next Article
    वंदे भारत-तेजस समेत दर्जनभर ट्रेनों में एसी ठप:240 शिकायतों ने खोली पोल, रिजर्व कोच में बिना टिकट यात्रा की भी कंप्लेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment