Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़छाड़ के विरोध में लड़की के पिता का मर्डर, अगरबत्ती फैक्ट्री में आग, एंबुलेंस जाम में फंसी

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… पी रोड मार्केट में कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान बिल्डिंग में फंसी महिला ने अपने 3 साल के बच्चे के साथ भागकर जान बचाई। कॉर्डियोलॉजी हॉस्पिटल के बाहर अतिक्रमण अभियान के चलते 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान एक एबुलेंस करीब डेढ़ घंटे फंसी रही। इस दौरान मरीज की जान पर बन आई। कलक्टरगंज में किशोर के साथ हुई लूट की वारदात फर्जी साबित हुई। किशोर ने बताया- बाइक स्लिप होने पर 45 हजार रुपए गिर गए थे। मम्मी-पापा डांटे नहीं इसलिए लूट की कहानी रच दी। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। 1.छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता की हत्या:कानपुर में मां-बेटी थाने गईं, आरोपी ने घर में घुसकर हमला किया; चौकी इंचार्ज सस्पेंड कानपुर में मनचले ने 15 साल की लड़की के पिता की हत्या कर दी। वारदात के समय मां-बेटी उसकी शिकायत करने थाने गई थीं। इसका पता चलते ही आरोपी लड़की के घर पहुंचा। उसके पैरालाइज पिता पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार किए। जब बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया, तो वह फरार हो गया। वारदात के करीब 2 घंटे बाद मां-बेटी घर पहुंचीं, तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बुजुर्ग खून से लथपथ बिस्तर में पड़े थे। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां और बहन समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है। लड़की और आरोपी आस पड़ोस में किराए के मकान में रहते हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने इस मामले में लापरवाही करने पर चौकी इंचार्ज शुभम को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें 2.अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा:कानपुर में कांग्रेस अध्यक्ष का बयान, कहा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं ‘लिख लेना मेरी बात, मैं चट्टान बनकर खड़ा हूं। मोदी को जमींदोज कर दूंगा बनारस में। मैं समझौतावादी नहीं हूं। पीछे नहीं हटता। कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता धरती पर। मैं तो लड़ूंगा। लड़ रहा हूं। पर यह आपके हाथ से चीजें निकल जाएंगी। फिर अजय राय नहीं मिलेगा।’ ‘40 साल से सत्ता में नहीं हो न। आगे भी कितने दिन तक नहीं रहोगे, अब इसका इंतजार करते रहना। आज कोई लड़ने वाला है, संघर्ष करने वाला मिला है। साथ दो। पद मिलेगा, क्या मिलेगा यह ऊपर वाला जानता है। अगर आप सद्भाव बनाकर रखना चाहते हैं तो मिलकर रहिए।’ यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार की शाम सद्भावना बैठक में शामिल होने आए थे। यहां कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने लगे तो उन्होंने सबको झिड़कते हुए यह बातें कहीं। पूरी खबर पढ़ें 3.जाम में 1.30 घंटे एंबुलेंस फंसी, तड़पता रहा मरीज:मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल से गुरुदेव चौराहे तक लगा रहा जाम, वाहनों के पहिए थमे कानपुर में जीटी रोड पर मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल के सामने अतिक्रमण अभियान के चलते रविवार दोपहर भीषण जाम लग गया। मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल से लेकर गुरुदेव चौराहे तक करीब 2 किमी. से भी ज्यादा लंबे जाम में वाहन रेंगते रहे। इसमें कई एंबुलेंस फंसी रही। एंबुलेंस में गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग रामकृष्ण को बिल्हौर से कानपुर रेफर किया गया था, डेढ़ घंटे तक जाम में मरीज तड़पता रहा और इस दौरान परिजन परेशान हो गए।आक्सीजन के सहारे महज 2 से 3 किमी. का सफर तय करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया और मरीज की जान सांसत में फंस गई। परिजन उनके हाथ-पैर को सहलाते रहे और तौलिया से पसीना पोछते रहे। एंबुलेंस सायरन बजाती रही लेकिन जाम खुलवाने वाला कोई नहीं दिखा। करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के लोग मरीज को मुरारी लाल चेस्ट हास्पिटल में आकर भर्ती कराया। पूरी खबर पढ़ें 4.अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान:कानपुर में एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला कानपुर में रविवार रात एक अगरबत्ती कारखाने में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से कर्मचारियों ने कुछ हद तक आप पर काबू पाया। घटना एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित तातियागंज की है। पूरी खबर पढ़ें 5. कानपुर में कपड़े की दुकान में आग लगी:बाजार में मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग से तीन साल के बेटे को लेकर निकलीं आरती कानपुर के पी रोड मार्केट में एक गारमेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में फंसे एक परिवार के चार लोगों ने जीने से भागकर अपनी जान बचाई, जिसमें एक तीन साल के बच्चे को गोद में लेकर उसकी मां भी बाहर निकली। पी रोड बाजार रविवार को खुला रहता है, जबकि यहां मंगलवार को बंदी होती है। दोपहर 12:40 बजे दीप गारमेंट में आग लग गई। दुकान के आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस दुकान में आग लगी थी, वहां से भी लोग बाहर निकलकर भागे। पूरी खबर पढ़ें 6. शिवपाल के सामने भावुक हुईं नसीम सोलंकी:कानपुर में शायरी पढ़ी- जहां जुल्म की कसरत हो, वो निजाम आखिरी कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी शनिवार शाम को शिवपाल यादव के सामने भावुक हो गईं। ईद-होली मिलन समारोह के दौरान उनके आंसू छलक पड़े। खुद को संभालते हुए कहा- मुझे अपने चुनाव के वो दिन याद आ गए, जब यही लोग इसी मंच पर साथ मौजूद थे। नसीम सोलंकी ने शायरी भी पढ़ी- जो जुल्म हो रहा था, न यह सुबह आखिरी है, न यह शाम आखिरी है, जहां जुल्म की कसरत हो, वो निजाम आखिरी है। इससे पहले, शिवपाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- अगर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है, तो लोग लाइन में क्यों लगे हैं? हकीकत यह है कि भाजपा ने केवल प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है। कार्यक्रम शहर के जीआईसी मैदान में रखा गया। इसमें शिवपाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, नसीम के पति और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर समेत सपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. पेट्रोल पंप पर युवक को 5 बेल्ट मारी, VIDEO:कानपुर में पंप कर्मियों की गुंडागर्दी, ऑनलाइन पेमेंट को लेकर हुआ विवाद कानपुर में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की दबंगई का मामला सामने आया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक को पंप कर्मचारी 5 बार बेल्ट मारते हुए दिखाई दे रहा है। ग्राहक ने पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसके बाद उसने कर्मचारियों से पेमेंट चेक करने को कहा, जिस पर कर्मचारी भड़क गए। आरोप है कि मामूली बात पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते कर्मचारियों ने ग्राहक को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। ये देख आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। वीडियो सामने आने के बाद गोविंद नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 8. मम्मी-पापा डांटे नहीं, इसलिए रची फर्जी लूट की कहानी:कोपरगंज में बाइक स्लिप होने से गिरे 45 हजार, परिजनों ने दिया माफीनामा कलक्टरगंज में शनिवार देर रात किशोर के साथ तमंचा लगाकर लूट की घटना फर्जी साबित हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कोपरगंज में किशोर की बाइक से स्लिप हो गई थी, जिससे बाइक में रखा रुपया गिर गया। घर में डांट न पड़े इसलिए किशोर ने लूट की कहानी रची। खुलासा होने के बाद किशोर के परिजनों की ओर से एक माफीनामा भी पुलिस को दिया है। पूरी खबर पढ़ें 9. कार्डियोलाजी हॉस्पिटल के बाहर चला बुलडोजर:मेडिकल स्टोर और दुकानों पर कार्रवाई, पुलिस और प्रशासन के अफसर रहे मौजूद कार्डियोलॉजी के बाहर बने मेडिकल स्टोर्स पर रविवार को जेसीबी के माध्यम से गिराया। सुबह के समय कई थानों का फोर्स, जेसीबी, ट्रक के साथ प्रशासन व एनएच के अधिकारी पहुंचे। दुकानें गिरने की सुगबुगाहट होते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फुटकर दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कई दलीलों के बाद भी अफसरों के सामने इनकी एक न चली। जेसीबी के माध्यम से दुकानों को गिरा दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 10. CM को गिफ्ट देने वाली बच्ची बुलडोजर से खेल रही:कानपुर में पिता बोले- 4 साल में चार बार मिली, योगीजी बहुत दुलार करते हैं रामनवमी पर सीएम योगी को गोरखपुर में 4 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने बुलडोजर लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची यशस्विनी सिंह परिवार के साथ कानपुर से मंदिर गई थी। कानपुर में बच्ची और उसके पिता से दैनिक भास्कर ने बात की। बच्ची घर पर बुलडोजर से खेल रही है। मां-पिता ने कहा- जबसे सीएम से मिलकर आई है, बेटी बहुत खुश है। बच्ची ने कहा- मैं योगीजी से मिलने गई थी। उन्हें बुलडोजर दिया। बुलडोजर उनका फेवरेट है। उन्होंने कहा था कि इस बुलडोजर से खेलना, अब मैं बुलडोजर खेल रही हूं। पिता ने बताया- बेटी अक्सर योगीजी को बाबाजी… बाबाजी कहकर बुलाती है। चार साल की उम्र में वह मुख्यमंत्रीजी से चार बार मिली। हर बार मुख्यमंत्रीजी बेटी को गोद में लेकर उसको खिलाते और दुलार करते हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिला ने रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, देखें VIDEO:50 रुपये कम नहीं की तो छोड़ा हाथ, पुलिस में शिकायत के बाद माफी मांगी
    Next Article
    लखीमपुर में तालाब में डूबा किशोर:मछली पालन के लिए बना था पोखर, दोस्तों के साथ नहाने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment