Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिला ने रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, देखें VIDEO:50 रुपये कम नहीं की तो छोड़ा हाथ, पुलिस में शिकायत के बाद माफी मांगी

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मात्र 50 रुपये के डिस्काउंट को लेकर एक महिला ग्राहक ने ड्राई क्लीनर्स की महिला रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढिए पूरा मामला यह घटना 27 मार्च की है। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित एक ड्राई क्लीनर्स पर एक महिला अपने पिता के साथ पहुंची। उसने एक कंबल और दो ब्लेजर धुलाई के लिए दिए। जिसके बाद कुल बिल 800 रुपये का बना। घटना की जानकारी देते हुए रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि- महिला ने बिल में कुछ छूट देने की मांग की। इस पर मैंने 50 रुपये की छूट देते हुए बिल 750 रुपये कर दिया। लेकिन इसके बावजूद ग्राहक महिला और अधिक छूट की जिद करने लगी और 50 रुपये और कम करने को कहने लगी। बात बढ़ी और मारपीट तक पहुंच गई रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि- मैंने कस्टमर को साफ कहा कि इससे ज्यादा छूट देना संभव नहीं है और अगर ठीक लगे तो कपड़े धुलवा लें नहीं तो कहीं और जा सकते हैं। बस इसी बात पर विवाद बढ़ गया। कहा-सुनी के दौरान ग्राहक महिला गुस्से में आ गई और उसने रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मार दिया। जबाब में रिसेप्शनिस्ट ने भी अपना फोन कस्टमर के ऊपर चलाकर मार दिया। इसके बाद महिला के पिता ने काउंटर पर रखा बिल वाउचर फाड़कर अपनी जेब में रख लिया और दोनों वहां से चले गए। CCTV में कैद हुई घटना यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिसेप्शनिस्ट ने बताया घटना के बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके सूचना दी। इसके बाद आरोपी महिला और उसके पिता वापस आए और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। दुकान मालिक ड्राई क्लीनर्स के मालिक धीरज ने इस घटना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि माफी मांगना अच्छी बात है, लेकिन ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होती है, तो हमलोग कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौरी चौरा मां-बेटी हत्याकांड, बीत गए 365 दिन:हत्यारों का नहीं चला पता, गोरखपुर पुलिस पॉलीग्राफ रिपोर्ट से पर्दाफाश का कर रही दावा
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:छेड़छाड़ के विरोध में लड़की के पिता का मर्डर, अगरबत्ती फैक्ट्री में आग, एंबुलेंस जाम में फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment