Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में शनिवार शाम बारिश, तापमान 3 डिग्री गिरा:शहर के कुछ हिस्सों में उमस बरकरार, सरायमीरा में नहीं हुई बारिश

    2 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में शनिवार शाम 6 बजे बारिश होने लगी। यहां आसमान में काले बादल छाए रहे, जबकि हवा शांत रही। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि सरायमीरा क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, जिससे लोग उमस से परेशान दिखे। शहर में एक सप्ताह में शनिवार शाम को दूसरी बार बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। सामान्य दिनों में शाम के वक्त तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को बारिश के बाद तापमान 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश का सबसे ज्यादा आनंद बच्चों ने उठाया। कई जगह बच्चों ने बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। लोगों ने भी लंबे समय बाद बारिश से राहत महसूस की। मौसम बदलने से शहर का माहौल भी खुशनुमा नजर आया। कन्नौज और मकरंदनगर एरिया में तो बारिश हुई, लेकिन 2 किलोमीटर दूर शहर के सरायमीरा एरिया में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। जिससे सरायमीरा में लोग उमस से परेशान दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीमी गति से निर्माण पर कुलपति ने जताई नाराजगी:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों का कुलपति ने किया निरीक्षण
    Next Article
    सुल्तानपुर में धर्मांतरण की आशंका पर हंगामा:3 महिलाओं समेत एक युवक हिरासत में, धर्मिक पुस्तकें और फोटो लेकर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment