Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीमी गति से निर्माण पर कुलपति ने जताई नाराजगी:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों का कुलपति ने किया निरीक्षण

    4 hours ago

    2

    0

    संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों की धीमी प्रगति तथा गुणवत्ता संबंधी कमियों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार की शाम कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समय-सीमा, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे लाल भवन एवं पाणिनी भवन के नवीनीकरण कार्यों का अवलोकन किया गया। कुलपति ने कार्यों की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। 20 जुलाई तक हर हाल में पूरा कराएं कार्य : कुलपति कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की अधोसंरचना का विकास संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में निर्माण कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक या मानकहीन कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगली समीक्षा तक अपेक्षित प्रगति नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कुलपति प्रो शर्मा ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अनमोल तिवारी एवं संबंधित सहायक अभियंता को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अतिरिक्त संसाधनों के साथ कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करेगा ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूर्ण होकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेन्द्र कुमार, अभियंता रामविजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक पर दो भाइयों की हत्या की FIR:22 दिन के अंतर पर फंदे से लटके मिले थे, भाई बोला-विधायक ने 2 करोड़ की जमीन कब्जाई
    Next Article
    कन्नौज में शनिवार शाम बारिश, तापमान 3 डिग्री गिरा:शहर के कुछ हिस्सों में उमस बरकरार, सरायमीरा में नहीं हुई बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment