Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक ने स्कूल के बाहर बांटे बच्चों गिफ्ट:अखिलेश के जन्मदिन सप्ताह कार्यक्रम में बैनर पोस्टर नहीं लगाया, अमिताभ बाजपेई बोले- टीचर और कर्मचारियों को नुकसान न हो

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चल रहे सप्ताह सेवा कार्यक्रमों के तहत आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने शनिवार दोपहर 2 बजे विधानसभा के दो सरकारी विद्यालयों के बाहर बच्चों के बीच ड्राइंग किट, चिप्स, चॉकलेट और अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम जानबूझकर स्कूल परिसर के बाहर आयोजित किया गया। उनका कहना है कि किसी सरकारी टीचर कर्मचारी को नुकसान न हो इसलिए उन्होंने स्कूल के बाहर कार्यक्रम किया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि बच्चों के बीच 'पीडीए- प्रेम, दया और अपनापन' का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका कहना था कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि है और यही समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। 'शिक्षकों को परेशानी में नहीं डालना चाहते थे' अमिताभ बाजपेई ने कहा कि सामग्री का वितरण स्कूल परिसर के बाहर इसलिए किया गया, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि किसी भी शिक्षक या विद्यालय कर्मचारी को किसी दबाव, अनावश्यक कार्रवाई या उत्पीड़न का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि सेवा का उद्देश्य किसी को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि प्रेम, दया और अपनापन का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होने कहा कि कोई बैनर पोस्टर का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। क्योकि परमट में जिस तरह से एक हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है। उसका बड़ा दुख है। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में बबलू त्रिवेदी, रवि बाजपेई, विकास गुप्ता, हर्ष नागवंशी, नितिन गुप्ता, आशीष शुक्ला (शिब्बू), पुण्य जैन, शिखर गुप्ता, बॉबी एहसास, शादाब नानू, पप्पी नेता, आकाश यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुद्रपुर में एनडीएस स्वास्थ्य शिविर आयोजित:देवरिया में स्वस्थ जीवन के लिए खानपान में बदलाव पर जोर
    Next Article
    सपा विधायक पर दो भाइयों की हत्या की FIR:22 दिन के अंतर पर फंदे से लटके मिले थे, भाई बोला-विधायक ने 2 करोड़ की जमीन कब्जाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment