Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में धर्मांतरण की आशंका पर हंगामा:3 महिलाओं समेत एक युवक हिरासत में, धर्मिक पुस्तकें और फोटो लेकर भागे

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के करौदी कला थाना क्षेत्र के बौढियाबालमऊ गांव में कथित धर्मांतरण की सूचना पर शनिवार शाम करीब 6 बजे हंगामा हो गया। पुलिस ने 3 महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, रमसापुर पुरवे में पिछले 5-6 महीनों से ईसाई धर्म से जुड़ी बैठकों का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे शाहगंज (जौनपुर) से कुछ लोग एक बैठक के लिए गांव पहुंचे। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक प्रेमी और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सर्वेश मिश्र, दीपक प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कमरे में करीब 50 महिला-पुरुष एकत्रित होकर ईसाई धर्म से संबंधित चर्चा कर रहे थे और कथित धर्मांतरण की रणनीति बना रहे थे। ग्रामीणों के विरोध के बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक और महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस दौरान दो युवक और एक महिला ईसाई धर्म की पुस्तकें, फोटो व अन्य सामग्री लेकर भाग निकले। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ लंभुआ सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में शनिवार शाम बारिश, तापमान 3 डिग्री गिरा:शहर के कुछ हिस्सों में उमस बरकरार, सरायमीरा में नहीं हुई बारिश
    Next Article
    हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:एटा में कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को भेजा गया जेल, कुल्हाड़ी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment