Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने असम सीएम के बयान का विरोध किया:फिरोजाबाद में पुतला दहन, मुख्यमंत्री को हटाने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ठारपूठा चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और उन्हें पद से हटाने की मांग की। यह विरोध मुख्यमंत्री सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने संयुक्त रूप से कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वास्तविक चरित्र को उजागर करते हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि हिमंत बिस्व सरमा को तत्काल मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए, क्योंकि उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने भाजपा से इस बयान के लिए देश और कांग्रेस से माफी मांगने की भी मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, महासचिव अनिल यादव, शान्तिदास शंखवार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, वाररूम प्रभारी संदीप कुमार ओझा, पार्षद लाला राइन गांधी, अजय शर्मा, जिला सचिव संजय यादव, वकार खालिद, अरशद खान, ए.यू. अयूवी, संजू शंखवार, दिलीप यादव, कृष्णकांत पचौरी, ललित तिवारी, खजांची दिवाकर, दिनेश चंद्र और रणवीर सिंह सहित कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतमबुद्ध नगर में 15 लाख 5 हजार 82 मतदाता:2 हजार 24 मतदेय स्थल, राजनितिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची
    Next Article
    शाहरुख हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:बुलंदशहर में महिला मरीज से दुष्कर्म के बाद वीडियो विवाद में हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment