Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहरुख हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार:बुलंदशहर में महिला मरीज से दुष्कर्म के बाद वीडियो विवाद में हुई थी हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए शाहरुख हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने स्याना अड्डा और चीलघर तिराहे के पास से अरमान नामक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी 8 अप्रैल को ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है और फिलहाल जेल में है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला आरोपी ने शाहरुख द्वारा एक अन्य महिला से दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। इसके बाद शाहरुख ने महिला की पिटाई कर वीडियो डिलीट करवा दिया था। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को भईपुरा रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास शाहरुख का शव मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के भाई तालिब की तहरीर पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश और बदनामी का मामला था। आरोपियों ने बताया कि मृतक शाहरुख एक झोलाछाप डॉक्टर था। उस पर एक महिला के साथ गलत संबंध बनाने का आरोप था। इस घटना का वीडियो बनाए जाने और बाद में विवाद बढ़ने के कारण आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार, शाहरुख को मुर्गा फार्म के पास बुलाया गया। वहां मुख्य आरोपी ने उसे गोली मारी और अन्य साथियों ने ईंट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने असम सीएम के बयान का विरोध किया:फिरोजाबाद में पुतला दहन, मुख्यमंत्री को हटाने की मांग
    Next Article
    प्रोन्नत वेतनमान रोकने पर शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन:चित्रगुप्त महाविद्यालय में काली पट्टी बांधकर आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment