Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौतमबुद्ध नगर में 15 लाख 5 हजार 82 मतदाता:2 हजार 24 मतदेय स्थल, राजनितिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची

    2 hours ago

    1

    0

    एसआईआर के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसी क्रम में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में कुल 15 लाख 5 हजार 82 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। जिनमें 8 लाख 23 हजार 304 पुरुष, 6 लाख 81 हजार 728 महिला व 50 ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मिलित है। विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा में कुल 5 लाख 87 हजार 195 मतदाता हैं। जिनमें 3 लाख 24 हजार 477 पुरुष, 2 लाख 62 हजार 708 महिला व 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 62-दादरी में कुल 6 लाख 5 हजार 204 मतदाता हैं। जिनमें 3 लाख 28 हजार 244 पुरुष, 2 लाख 76 हजार 926 महिला व 34 ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा क्षेत्र 63-जेवर में कुल 3 लाख 12 हजार 683 मतदाता रजिस्टर्ड हैं, जिनमें 1 लाख 70 हजार 583 पुरुष, 1 लाख 42 हजार 94 महिला व 06 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में वर्तमान में कुल 743 मतदान केंद्र स्थापित हैं। जिनमें विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा के 233, 62-दादरी के 303 व 63-जेवर के 207 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसी प्रकार जनपद में कुल 2,024 मतदेय स्थल हैं। जिनमें विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा के 811, 62-दादरी के 794 तथा 63-जेवर के 419 मतदेय स्थल सम्मिलित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकर जयंती: मेरठ रेंज में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई:DIG बोले- रेंज को 23 जोन, 79 सेक्टर में बांटा; 59 QRT तैनात
    Next Article
    कांग्रेस ने असम सीएम के बयान का विरोध किया:फिरोजाबाद में पुतला दहन, मुख्यमंत्री को हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment