Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकर जयंती: मेरठ रेंज में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई:DIG बोले- रेंज को 23 जोन, 79 सेक्टर में बांटा; 59 QRT तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर मेरठ रेंज में 14 अप्रैल को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रेंज के सभी जनपदों में हाई अलर्ट किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे परिक्षेत्र को 23 जोन और 79 सेक्टर में विभाजित किया गया है। त्वरित कार्रवाई के लिए 59 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी तैनात की गई हैं। सुरक्षा ड्यूटी में 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 98 निरीक्षक, 722 उपनिरीक्षक, 1070 मुख्य आरक्षी, 1648 आरक्षी और 778 होमगार्ड/पीआरडी जवान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 4 कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। हापुड़ में निकलेगी 99 शोभा यात्रा मेरठ रेंज में डॉ. अम्बेडकर की कुल 650 प्रतिमाएं हैं, जिनमें मेरठ में 265, बुलंदशहर में 282, बागपत में 20 और हापुड़ में 83 प्रतिमाएं शामिल हैं। जयंती के अवसर पर कुल 482 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं, जिनमें मेरठ में 182, बुलंदशहर में 194, बागपत में 7 और हापुड़ में 99 शोभायात्राएं निकलेंगी। इन शोभायात्राओं के अलावा, 285 अन्य कार्यक्रम जैसे माल्यार्पण और भंडारे आयोजित होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर 86 संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सभी जनपद प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परंपरा से हटकर किसी नए आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी और विवादित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआईजी ने शोभायात्राओं के मार्गों पर पिकेट और पेट्रोलिंग बढ़ाने, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने और किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से कंटीजेंसी प्लान तैयार रखा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में BSNL इंजीनियरों की बैठक:20 साल पुराने पे-स्केल पर जताई नाराजगी, कर्मचारियों ने उठाई आवाज
    Next Article
    गौतमबुद्ध नगर में 15 लाख 5 हजार 82 मतदाता:2 हजार 24 मतदेय स्थल, राजनितिक दलों को उपलब्ध कराई गई सूची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment