Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट 20 फीट से नीचे गिरी:मेडिकल प्रशासन बोला-गार्ड को चकमा देकर घुसे थे ज़्यादा लोग, ओवरलोड होने से टूट गई रोप, एक घायल

    14 hours ago

    2

    0

    झांसी मेडिकल कॉलेज की पुरानी लाल बिल्डिंग में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वार्ड नंबर-8 के पास लगी लिफ्ट अचानक करीब 20 फीट ऊपर से नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में सिर्फ एक युवक को मामूली चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गार्ड को चकमा देकर लिफ्ट में चढ़े लोग बताया गया कि वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने बड़ी संख्या में तीमारदार पहुंचे थे। इसी दौरान डॉक्टरों और स्टाफ के लिए बनी लिफ्ट में 7-8 लोग जबरन सवार हो गए। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग उसे चकमा देकर अंदर घुस गए और तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। ओवरलोड के बावजूद नहीं बजा अलार्म लिफ्ट क्षमता से ज्यादा भार होने के बावजूद कोई अलार्म नहीं बजा। लिफ्ट पहले सेकेंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर तक सामान्य रूप से आई, जहां कुछ लोग उतर गए। इसके बाद जैसे ही ग्राउंड फ्लोर के लिए बटन दबाया गया, अचानक लिफ्ट की रोप टूट गई और वह तेजी से नीचे आ गिरी। तकनीकी टीम ने रेस्क्यू किया हादसे की सूचना मिलते ही ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद गार्ड ने अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक युवक घायल, इलाज के बाद छुट्टी इस घटना में जालौन निवासी नौशाद के पैर में चोट आई। मेडिकल कॉलेज में ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि लिफ्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है और तकनीकी टीम मरम्मत में जुटी है। उन्होंने कहा कि यह हादसा लोगों की लापरवाही और जबरदस्ती लिफ्ट में चढ़ने के कारण हुआ। मेंटेनेंस पर सवाल अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लोग जबरदस्ती ज्यादा संख्या में लिफ्ट में चढ़ गए, जिससे हादसा हुआ। लेकिन तकनीकी जानकार मानते हैं कि किसी भी आधुनिक लिफ्ट में सेफ्टी ब्रेक और मल्टीपल वायर रोप सिस्टम होता है। ऐसे में एक झटके में लिफ्ट का गिर जाना मेंटेनेंस पर सवाल उठाता है। इसके आलवा कोई भी लिफ्ट ओवरलोड होने पर काम करना बंद कर देती है लेकिन, मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में ऐसा नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में हल्की बारिश के साथ गिरे ओले:दिन में अंधेरा छाया, धूल भरी आंधी चली; अलग-अलग इलाकों की बिजली सप्लाई बंद
    Next Article
    लक्ष्य घटा, गेहूं खरीद 7678 क्विंटल पार:सिद्धार्थनगर के 77 केंद्रों पर एजेंसियों की खरीद में असमानता बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment