Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कक्षा चार की छात्रा के साथ रेप, अधेड़ अरेस्ट:हरबंश मोहाल में पड़ोसी ने पान-मसाला मंगाया, बहाने से कमरे में ले गया

    2 hours ago

    2

    0

    हरबंश मोहाल में कक्षा चार की छात्रा को बहाने घर बुलाकर पड़ोसी अधेड़ ने रेप किया। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत हरबंश मोहाल पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 10 वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। गुरुवार शाम को बेटी पास की दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले 55 वर्षीय टेलर देवराज सैनी ने बेटी से पान मसाला मंगाया। आरोप है कि जब बेटी उसे मसाला देने पहुंची तो वह बहाने से घर के अंदर ले गया। जिसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी बेटी घर पहुंची तो पत्नी ने उससे कारण पूछा, जिस पर बेटी ने आपबीती बताई। तत्काल पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत हरबंश मोहाल पुलिस से की। एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- प्रेमी को देखकर जयमाल छोड़कर दौड़ी दुल्हन:धड़कन रुकने के 40 घंटे बाद जिंदा हुआ शख्स; मस्क-जकरबर्ग के चेहरे वाले रोबोडॉग्स
    Next Article
    पाटीदार के कैच पर विवाद, अंपायर से नाखुश दिखे कोहली:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट, गुजरात का दूसरा सबसे तेज रनचेज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment