Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या:जमीन के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लेन-देन बना कारण

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के ग्राम धौलडी में गुरुवार को 75 वर्षीय एजाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन बेचने के बाद रुपयों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एजाज ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी, जिसके भुगतान को लेकर उनका विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एजाज पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना जानी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तूफान के साथ झमाझम बारिश:पेड़ में दबने से 2 रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की मौत; 5 दिन में 11.3°C गिरा तापमान
    Next Article
    अलीगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा में इशान-इब्राहिम बने जिला टॉपर:बिना कोचिंग पास किया एग्जाम, आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment