Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में मोमबत्ती से लगी घर में आग, ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर युसूफ अली अपनी पत्नी जरीना और बेटे इब्राहिम के साथ झोपड़ी में रहते थे। गुरुवार रात जरीना अपने ढाई साल के बेटे इब्राहिम को सुलाकर कूलर के ऊपर जलती मोमबत्ती छोड़कर पास ही अपने पिता के घर चली गई थीं। इसी दौरान मोमबत्ती असंतुलित होकर गिर गई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मासूम इब्राहिम को संभलने का मौका नहीं मिला और वह झोपड़ी के अंदर ही जिंदा जल गया। पढ़ें पूरी खबर... मजदूर दिवस पर यूपी के 8 जिलों में अलर्ट, नोएडा में हुई हिंसा को लेकर सरकार का फैसला 1 मई को मजदूर दिवस पर यूपी के 8 औद्योगिक शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के पुलिस कमिश्नर, कप्तान, डीएम और श्रम विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम विभाग को भी इन जिलों में खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने को कहा है। दरअसल पिछले दिनों गौतमबुद्ध नगर में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसे देखते हुए ये अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। यूपीसीडा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग अरेस्ट, डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़ कानपुर में साइबर ठगी करने वाले 8 लोग अरेस्ट किए गए हैं। इसमें अलग-अलग बैंकों के पांच अधिकारी शामिल हैं। यह साइबर ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे। यह गिरोह साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी फर्म बनाकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराता था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में नवीं मुंबई में डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ की ठगी के बाद एक कानपुर के शुभम गौड़ के बैंक खाते में 2.5 करोड़ रुपए भेजे थे। इसी तरह देश में 17 अन्य हुए साइबर क्राइम में भी कानपुर के एक खाते का इस्तेमाल हुआ था। बर्रा पुलिस के पास NCRP पोर्टल से अलर्ट आया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का गुरुवार को खुलासा किया।पूरी खबर पढ़ें मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी दी थी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मऊ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। आरोप है कि राजभर ने उस वक्त जनसभा में कार्यकर्ताओं से कहा था- अगर भाजपा के लोग वोट मांगने आएं, तो उन्हें जूतों से मारें। राजभर पिछली कई सुनवाइयों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस पर बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए अगली सुनवाई पर राजभर को पेश होने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी।। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि वाले विवादों से दूर रहें, जानें क्या कहती है आपकी राशि
    Next Article
    यूपी में आंधी-बारिश से बदला मौसम:10-12°C तक गिरा तापमान; जानिए अगले 5 दिन का हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment