Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में हल्की बारिश के साथ गिरे ओले:दिन में अंधेरा छाया, धूल भरी आंधी चली; अलग-अलग इलाकों की बिजली सप्लाई बंद

    12 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में गुरुवार को अचानक से मौसम बदला और दिन में ही अंधेर छा गया। तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की बूंद शुरू हो गई है और ओले गिरने लगे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। आसमान में बादल गरज रहे हैं। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल रही है। शहर के अधिकांश अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। बिजली कटौती से लोग परेशान मौसम में बदलाव के बीच रात के समय शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले दीपांशु मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली कटने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। हापुड़ रोड, मधुबन बापू धाम, कविनगर, विजयनगर और लोनी इलाके में भी यही स्थिति बनी हुई है।लोनी में बिजली कटौती को लेकर विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक्सईएन और जेई को कड़ी फटकार लगाई है। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति जल्द सुचारु करने की मांग की है। लू के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें ADM सौरभ भट्ट ने बताया कि प्रदेश में उष्ण लहर, लू चलने की सम्भावना है। हालंकि 2 दिन राहत रहेगी। जैसे ही तापमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में 44.48 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार लू होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। शरीर में हो जाती है पानी की कमी जिसके कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐठन की शिकायत आती है, और कभी-कभी इसके कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। शहरी क्षेत्रों में तापमान उच्चतम हो जाने से अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बन जाती है। हिटवेव (लू) से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बीमार, मजदूर, दुर्बल, एवं निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैभव पाण्डये जिला आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा हीटवेव से बचाव के लिए निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है। हीट वेव से बचाव के लिए यह सावधानी बरतें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में तापमान में भारी गिरावट:बारिश और तेज हवाओं के कारण गिरा तापमान, बिजली आपूर्ति प्रभावित
    Next Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट 20 फीट से नीचे गिरी:मेडिकल प्रशासन बोला-गार्ड को चकमा देकर घुसे थे ज़्यादा लोग, ओवरलोड होने से टूट गई रोप, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment