Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand में कंटेंट क्रिएटर अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

    3 hours from now

    1

    0

    झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके युवा संगठन ने शनिवार को कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तार कंटेंट क्रिएटर अभिषेक भारती की रिहाई की मांग की। अभिषेक को कथित तौर पर एक नाबालिग का अपहरण करने और दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ फर्जी गवाही देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। लड़की के दादा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद भारती को 25 नवंबर को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया था।लड़की के दादा ने अभिषेक और एक अन्य दिलीप तिर्की को अपहरण के मामले में आरोपी बनाया था। तिर्की को 19 नवंबर को रांची जिले में जोन्हा जलप्रपात के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया गया था। रांची, पूर्वी सिंहभूम और पलामू जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारती की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता अपराध नहीं है, पुलिस का दमन बंद करो जैसे नारे लगाए। भारती को विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों का खुलासा करने वाला बताते हुए भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता रांची में लोक भवन से करीब 100 मीटर दूर नागाबाबा खटाल में धरने पर बैठे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, हम कंटेंट क्रिएटर अभिषेक भारती की गिरफ्तारी, उनके साथ हुए अन्याय और बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।हेमंत सोरेन सरकार उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जिसने 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के कांग्रेस विधायक द्वारा कथित यौन शोषण का खुलासा किया, जबकि विधायक अब भी खुला घूम रहे हैं। यह कानून के मामले में सरकार के दोहरे रवैये को दिखाता है। उन्होंने कहा, हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे और भारती तथा उनके परिवार के साथ खड़े हैं।हम भारती की तत्काल रिहाई, उनके खिलाफ दर्ज झूठे मामले को वापस लेने और उन्हें प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। राज ने कहा कि भारती की रिहाई तक पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। पलामू में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद कार्यालय परिसर में धरना दिया।इस दौरान संगठन के नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार की कड़ी आलोचना की। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों पर दबाव बनाया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, नाबालिग को जल्द न्याय दिलाने तथा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और पीड़िता के परिवार पर दबाव डालने की घटनाओं को रोकने की मांग की।पूर्वी सिंहभूम में भी इसी तरह का प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन कर कंटेंट क्रिएटर की गिरफ्तारी पर चिंता जताई। उन्होंने आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई और भारती की तत्काल रिहाई की मांग की।इस मामले में झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को पत्र लिखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े कथित यौन शोषण मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती के साथ पुलिस हिरासत में कथित बर्बरता बेहद गंभीर और चिंताजनक है। मरांडी ने बताया कि इस मामले में एनएचआरसी को पत्र भेजकर उससे स्वत: संज्ञान लेने, पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, पत्रकार को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा हिरासत में कथित मारपीट और प्रताड़ना से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की गई है।रांची प्रेस क्लब ने भी शुक्रवार को बैठक कर इस मामले पर चिंता जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। अपहरण का मामला उस प्राथमिकी के बाद दर्ज किया गया, जो नाबालिग ने रांची के विधानसभा थाने में दर्ज कराई थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि पांच अगस्त को विधायक भूषण बाड़ा ने अपने सरकारी आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।सिमडेगा जिले की रहने वाली लड़की विधायक के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने आरोप लगाया था कि घटना के बाद वह गर्भवती हो गई और बाद में उसका गर्भपात हो गया। हालांकि, बाद में लड़की ने अदालत में दर्ज कराए गए बयान में अपने आरोप वापस ले लिए और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सामने भी घटना के बारे में अलग जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IFFI में पुर्तगाली फिल्म Aki को मिला बेस्ट फिल्म का Golden Peacock अवॉर्ड, ऋषभ शेट्टी भी सम्मानित
    Next Article
    Congress MLA Bhushan Bara केस और पत्रकार की गिरफ्तारी पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment