Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की:मॉडल स्कूल, नामांकन, मिड-डे मील पर दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के अनुश्रवण हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जनपद में लक्ष्य के अनुरूप मॉडल स्कूलों को विकसित करने की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) और खंड विकास अधिकारियों (BDOs) को शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से अति शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अवैध और अमान्य विद्यालयों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने बैठक में उपस्थित खंड विकास अधिकारियों को विद्यालयों में उपस्थित रहकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्रों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके गहन अनुश्रवण का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को मॉडल विद्यालयों का संयुक्त भ्रमण कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के निकायों में अवैध ठेकेदारी, भ्रष्ट भर्ती का आरोप:सफाई मजदूर संघ ने डीएम को दी शिकायत, बोले - नियमों की अनदेखी जारी
    Next Article
    कानपुर देहात में खेतों में आग लगने फसल जलकर राख:दो किसानों की अरहर और नरई जलने से लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment