Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में खेतों में आग लगने फसल जलकर राख:दो किसानों की अरहर और नरई जलने से लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की अरहर और नरई की फसल जलकर नष्ट हो गई।गांव निवासी किसान जयनरायन सिंह और राहुल सिंह के अनुसार, गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के लिए खेत में नरई छोड़ी गई थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग फैलकर जयनरायन सिंह के लगभग एक बीघा अरहर के खेत तक पहुंच गई। किसानों ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इसके कारण नुकसान और बढ़ गया तथा खेत में पड़ी अरहर की फसल भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल रविन्द्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि नरई में आग लगने से एक किसान की कुछ अरहर की फसल जली है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।इस घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की:मॉडल स्कूल, नामांकन, मिड-डे मील पर दिए निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज के टोंस-नदी में दो मासूम डूबे, एक की मौत:दूसरे बच्चे को बचाया गया, गांव में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment