Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में दलित युवक से मारपीट:थप्पड़ और घूंसे मारे, घटना सीसीटीवी में हुई कैद; पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में एक दलित युवक के साथ मारपीट की गई। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। तिलक नगर कोंच निवासी निशा पत्नी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना 9 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। उनका पुत्र कृष्णा जवाहर नगर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर इंटरनेट कार्ड डलवाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पवन उर्फ गरम पुत्र सुरेंद्र अग्रवाल और विक्की पुत्र रामबाबू राठौर सहित कुछ युवकों ने कृष्णा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने कृष्णा को जातिसूचक गालियां देते हुए वहां से भगा देने की कोशिश की। जब कृष्णा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे थप्पड़ व घूंसे मारे। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें मारपीट साफ तौर पर देखी जा सकती है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने असम CM का पुतला फूंका:खड़गे-खेड़ा पर टिप्पणी को लेकर सोनभद्र में प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में ऑटो से घर आ रही महिला लापता:चारबाग से PGI के लिए बैठी थी, उसके बाद फोन हुआ बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment