Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में एसपी ने जन-चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक:महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन में मिशन शक्ति अभियान के तहत माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव में एक जन चौपाल लगाई गई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने की। इस दौरान स्कूली छात्राओं, महिलाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी परेशानी में वे तुरंत पुलिस से मदद लें। जन चौपाल को संबोधित करते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि जालौन पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज, बाजार, सार्वजनिक जगह या काम की जगह पर कोई भी परेशानी होने पर महिलाएं कई हेल्पलाइन नंबरों पर मदद ले सकती हैं। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस इमरजेंसी सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। एसपी ने यह भी कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनमें नेतृत्व की भावना बढ़ाना भी जरूरी है। पढ़ी-लिखी और जागरूक बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग बन सकती हैं। इस दौरान ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि साइबर ठग फर्जी लिंक, सोशल मीडिया, गेमिंग ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। उन्हें सलाह दी गई कि वे अनजान लिंक, मैसेज, ओटीपी या संदिग्ध फाइल को बिना जांचे न खोलें। साथ ही, सोशल मीडिया पर अपनी निजी फोटो, मोबाइल नंबर, पता और बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर न करने के लिए भी जागरूक किया गया। सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने कहा कि किसी महिला या बेटी के साथ अपराध होने पर चुप न रहें। तुरंत परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दें। इससे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। इस कार्यक्रम में माधौगढ़ कोतवाल विनोद मिश्र समेत कई पुलिस अधिकारी और ग्रामीण शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में गणपति बप्पा की विदाई, रंग-गुलाल उड़ाते निकले श्रद्धालु:डीजे की धुन पर थिरकते हुए गंगाघाट पहुंचे भक्त, 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन
    Next Article
    शाहजहांपुर में शिक्षक संघ के ब्लॉक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन:अक्टूबर में जनपदीय अधिवेशन होगा, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment