Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से छूटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला:संभल में तिलक कार्यक्रम में गया था; कॉल पर लड़की से बोला- मेरी जिंदगी खत्म हो गई

    7 hours ago

    2

    0

    संभल में जेल से 2 दिन पहले छूटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। देर रात वह तिलक कार्यक्रम में गया था। परिजन का आरोप है कि साजिश कर युवक को बुलाया गया था और उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया। मामला असमोली थानाक्षेत्र के खेमपुर गांव का है। युवक की पहचान 22 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। वह डेढ़ साल से छेड़छाड़ और पॉक्सो केस में जेल में था। पुलिस के अनुसार, मौत से पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली लड़की से उसकी आखिरी बातचीत हुई है। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। ऑडियो में युवक लड़की से कहता है- मेरी जिंदगी तो खत्म हो गई, जेल से छूटने में 7 लाख रुपये लग गए। तू जिससे बात कर रही है उसे मैं दिनदहाड़े गोली मारूंगा। दो तस्वीरें देखिए… पढ़िए युवक की लॉस्ट कॉल पर क्या बातचीत हुई… लड़की- मेरे भाई से क्या बात चल रही है तुम्हारी? कपिल- ये हम दोनों के बीच का मामला है। लड़की- मेरे भाई को आंच भी नहीं आनी चाहिए। कपिल- तेरा भाई भी तलवार गांव की लग्न में आ रहा है ना? लड़की- हां, आ रहा है लेकिन उसे कुछ होना नहीं चाहिए। कपिल- वो तो अलग बात है, तू जिससे बात कर रही है न, उसे मैं दिनदहाड़े गोली मारूंगा। लड़की- किससे बात कर रही हूं? नाम बता जरा उसका। कपिल- मेरी जिंदगी तो खत्म हो गई है। बाहर आने में 7 लाख रुपये लग गए हैं। तुझे भी गोली मारूंगा, कहां मिलेगी तू। लड़की कहती है घर पर ही हूं, हिम्मत है तो आ जाना। पूरा मामला जानिए… मां प्रेमवती ने बताया- कपिल सबसे छोटा बेटा था। मेरी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। कपिल की शादी नहीं हुई थी। कपिल हमेशा अपनी बुआ शशिबाला के घर आया जाया करता था, उसी गांव की एक लड़की से उसका प्रेम हो गया। डेढ़ साल पहले लड़की घर पहुंच गई परिजन ने बताया- कपिल की लड़की से अक्सर बातचीत होती थी। करीब डेढ़ साल पहले वह लड़की घर पहुंच गई। वह कपिल के साथ रहने की जिद करने लगी। करीब 2 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। लड़की के घरवाले भी आ गए। लड़की के घरवालों ने जेल भेजवा दिया मां ने बताया- लड़की को हम लोग समझा रहे थे। उसके परिवार के लोगों को भी समझाया कि वह नाबालिग है, उसको घर लेकर जाएं। लेकिन उसके घरवालों ने पुलिस बुला ली। मेरे बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। लड़की के आरोप लगाने के बाद बेटे कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पॉक्सो का केस कर दिया मां ने बताया- मेरे बेटे को जेल हो गई। बाद में लड़की नाबालिग निकली तो बेटे पर पॉक्सो की धारा लग गई। डेढ़ साल तक मेरा बेटा जेल में रहा और दो दिन पहले ही छूटकर आया था। अगले दिन ही तलवार गांव में लग्न में जाने की बात कहने लगा। हम लोगों ने बहुत मना किया, लेकिन वो माना नहीं। आज सुबह पता चला कि उसका शव पेड़ से लटका है। बुआ बोलीं- हमें लड़के को छुड़ाने में डेढ़ साल लगे लड़के की बुआ का शशिबाला ने बताया कि मेरे ही खेत में भतीजे का शव लटका मिला है। लड़की हमारे मायके में पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था, यह लोग लड़की को छुड़ाकर तुरंत ले आए। हमें लड़के को छुड़ाने में डेढ़ साल लग गए। इन लोगों ने साजिश के तहत लग्न में बुलाकर मेरे भतीजे की हत्या की है। ASP बोले- हत्या के आरोपों पर हो रही जांच ASP ने बताया कि युवक के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घर वाले युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 'ये जो फरसा लहरा रहे हो, सब पर मुकदमे होंगे':महिला DSP की चेतावनी- फोटोग्राफी हो रही है; परशुराम जयंती पर निकला था जुलूस मेरठ में रविवार को परशुराम जयंती पर जुलूस में फरसा लहराने और डंडा साथ लेकर चलने वालों को महिला डिप्टी एसपी ने सख्त हिदायत दे डाली। डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने मौके पर ही माइक लेकर चेतावनी दी कि जो लोग फरसा और डंडा लेकर चल रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अब डिप्टी एसपी के इस बयान पर ब्राह्मण समाज में रोष है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसे ब्राह्मण विरोधी भी कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत:गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे, गहरे पानी में डूबे, 3 घंटे बाद मिले शव
    Next Article
    सोनभद्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:किसान-नौजवान संघर्ष मोर्चा ने पुराने मीटर लगाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment