Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत:गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे, गहरे पानी में डूबे, 3 घंटे बाद मिले शव

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सोमवार को तीन सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गर्मी में नहाने के लिए तालाब में गए थे। पैर फिसला और छोटा भाई गहरे गड्ढ़े में चला गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई गया वह भी साथ में डूबने लगा। तभी साथ में गई बड़ी बहन दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तीनों ही पानी में डूब गए। करीब 3 घंटे तक बच्चों के वापस नहीं आने पर परिजनों ने ढूढना शुरू किया। पड़ोस के एक व्यक्ति ने बताया की बच्चे तालाब की तरफ नहाने गए थे। जब तालाब में जाकर खोजा तो तीनों की लाशें मिलीं। एनडीआरएफ की टीम को सूचना नहीं दी गई थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तीन बच्चों की मौत से मां का रो-रोक बुरा हाल है। उसे पड़ोसी व गांव वाले तसल्ली दे रहे हैं। घटना कंधई थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें अब जानें पूरा मामला कंजास गांव निवासी विजय पत्नी कुसुम और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार को रानी (12) मोहित (8) और रोहित (7) गर्मी में नहाने के लिए तालाब में चले गए थे। मां के पास 8 माह का सोहित ही रह गया था। नहाते समय पैर फिसलने से छोटा भाई गहराई में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में दोनों बड़े भाई-बहन भी डूब गए। विजय प्रधान की दी हुई जगह पर वह तालाब के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। गांव के ही रहने वाले विवेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बच्चों को मैने ही डूबते हुए देखा था। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देख शोर मचाया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिता विजय बहादुर लकवाग्रस्त हैं, जो गांव में ही मजूदरी और भिक्षा मांग कर बच्चों का और अपना भरण पोषण करते हैं। मां मजदूरी करती है। घटना के समय मां घर के अंदर बच्चों के लिए भोजन बना रही थी। आर्थिक कमजोरी के कारण विजय बहादुर तीनों बच्चों का नाम कंजास प्राथमिक विद्यालय में लिखवाया था, लेकिन बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि कंजासा गांव पहुंचकर घटनस्थल का जायजा लिया गया है। इसके साथ ही बच्चों के डूबने की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत: गर्मी में नहाने गए थे
    Next Article
    जेल से छूटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला:संभल में तिलक कार्यक्रम में गया था; कॉल पर लड़की से बोला- मेरी जिंदगी खत्म हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment