Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल निगम की लापारवाही बन सकती है हादसे का कारण:बीच सड़क पर पड़ी पाइपलाइन कार्य को लगी बैरिकेडिंग, हरिपर्वत चौराहे पर फॉलो नहीं हो रहा ट्रैफिक रूल

    1 hour ago

    1

    0

    जल निगम की लापरवाही केचलते दिल्ली गेट से शहर के प्रमुख हरिपर्वत चौराहे आने वाले मार्ग पर फिजूल का जाम लग रहा है और यही लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पिछले एक हफ्ते से यहां ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल बनी हुई है जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर के व्यस्त हरिपर्वत चौराहे पर जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। ट्रैफिक लाइटें केवल जल रही हैं लेकिन लोग उनका का पालन नहीं कर रहे। जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। वाहन कहीं से भी निकलना शुरु हो जाते हैं। पहले से ही शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण कई इलाकों में जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में हरिपर्वत चौराहे पर जल निगम की लापरवाही ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। दिल्ली गेट से हरिपर्वत की ओर आने वाले मार्ग पर जल निगम द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद लगाई गई बैरिकेडिंग अब खुद परेशानी का कारण बन गई है। कई जगह बैरिकेडिंग सड़क के बीचों-बीच गिरी पड़ी है। जिससे न केवल जाम लग रहा है बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक स्थान पर बैरिकेडिंग पूरी तरह हटी हुई है और वहां खुदाई के कारण गड्ढा खुला पड़ा है। इस गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं है, जिससे राहगीरों और जानवरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। साथ ही निर्माण कार्य के कारण उड़ रही धूल से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह स्थिति एक-दो दिन की नहीं, बल्कि एक सप्ताह से अधिक समय से बनी हुई है। इसके बावजूद नगर निगम या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने, बैरिकेडिंग को व्यवस्थित करने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्वी में अतिक्रमण हटाओ अभियान:15 लोगों पर जुर्माना, ₹14,500 वसूले; सामान जब्त
    Next Article
    रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:व्यावसायिक गैस संकट पर जताई चिंता, आपूर्ति बहाली की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment