Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जली फसल देख योगी के विधायक बोले-सरकार मुआवजा देगी:12 एकड़ गेहूं की फसल में लगी थी आग, विधायक चेतराम ने किसानों को दिया आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बुधवार को पुवायां विधानसभा से भाजपा विधायक चेतराम ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिया। यह घटना मंगलवार दोपहर बंडा थाना क्षेत्र के पड़रिया दलेलपुर गांव में हुई थी। आग लगने से कई किसानों की लगभग 12 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों ने बताया था कि उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर और पत्नी के जेवर गिरवी रखकर फसल तैयार की थी। आग लगने की सूचना मिलने पर विधायक चेतराम बुधवार शाम पड़रिया दलेलपुर गांव पहुंचे। उनके साथ पुवायां एसडीएम और संबंधित राजस्व टीम भी मौजूद थी। विधायक ने प्रत्येक प्रभावित किसान से बातचीत की, जिनकी फसल आग की चपेट में आई थी। विधायक ने किसानों से कहा कि उनके खेतों की राख देखकर मन दुखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की मेहनत को आग की लपटों में जलने की सूचना पर ही वह अधिकारियों की टीम लेकर गांव पहुंचे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस नुकसान की भरपाई सरकार करेगी और हर संभव मदद के साथ तत्काल मुआवजा दिया जाएगा। विधायक की सक्रियता देखकर किसानों में मुआवजे की उम्मीद जगी है। विधायक के सामने ही राजस्व टीम ने पीड़ित किसानों से उनके नुकसान के संबंध में जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया। विधायक ने दोहराया कि वह किसानों के साथ हैं और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को किसानों ने बताया था कि आग लगने के बाद पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी थी। डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे थे लेकिन दमकल विभाग की टीम सूचना के एक घंटे के बाद पहुंची थी। तब तक गेहूं की फसल जल चुकी थी और ग्रामीणों की मदद से ही आग बुझाई जा चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा-सिपाही के साथ रील बनाने वाले भाजपा-नेता ने मांगी माफी:हरदोई के मझिला थाने का मामला; बोले- बेटी ने पोस्ट कर दी थी रील, वर्दी का सम्मान करता हूं
    Next Article
    सुलतानपुर में स्नैपचैट पर बुलाकर युवक से 10 हजार लूटे:पांच युवकों ने मारपीट कर जबरन पैसे ट्रांसफर कराए, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment