Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में स्नैपचैट पर बुलाकर युवक से 10 हजार लूटे:पांच युवकों ने मारपीट कर जबरन पैसे ट्रांसफर कराए, केस दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में स्नैपचैट पर बुलाकर एक युवक से मारपीट कर 10,000 रुपये जबरन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद उसके पैसे वापस मिल गए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 31 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे हुई। अरवल, गोसाईगंज निवासी विकास विश्वकर्मा को 'SAVITAP3256' नामक स्नैपचैट आईडी से शिफा नर्सिंग होम, बहादुरपुर बुलाया गया था। विकास जब अपनी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा, तो उसे पांच युवक मिले। युवकों ने विकास को पकड़ लिया, उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। वे उससे किसी लड़की के बारे में पूछताछ करने लगे। जब विकास ने जानकारी न होने की बात कही, तो उन्होंने उससे 10,000 रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान, युवकों ने विकास और उसके पिता का मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने दोनों फोन के पासवर्ड और यूपीआई पिन नंबर ले लिए। इसके बाद, इमरान नामक एक युवक ने विकास के पिता के फोन से आमिल पुत्र फरदीन के मोबाइल नंबर पर 10,000 रुपये स्कैनर के माध्यम से भेज दिए। विकास ने बताया कि आवेश पुत्र नौसाद अहमद ने लड़की की फर्जी आईडी बनाकर उसे बुलाया था, जबकि इमरान पुत्र अरमान ने उसके पिता के फोन से पैसे ट्रांसफर किए थे। मौके पर आदिल और सैफ नामक दो अन्य युवक भी मौजूद थे। ये सभी पांचों युवक गभड़िया के निवासी बताए गए हैं। पैसे मिलने के बाद, युवकों ने विकास को मारपीट कर वहीं छोड़ दिया। विकास ने तुरंत 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। विकास ने टीम को भुगतान किए गए नंबर की जानकारी दी। विकास के अनुसार, उसी शाम करीब 6:30 बजे उसके 10,000 रुपये वापस कर दिए गए। घटना से डरा हुआ विकास अपने घर चला गया था। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जली फसल देख योगी के विधायक बोले-सरकार मुआवजा देगी:12 एकड़ गेहूं की फसल में लगी थी आग, विधायक चेतराम ने किसानों को दिया आश्वासन
    Next Article
    पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा:मालिक और बेटों समेत 5 घायल, शटरिंग की एक बल्ली टूटने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment