Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:मंडावर रोड पर बेल्ट चली, राहगीरों में मची अफरा-तफरी; पुलिस कर रही पहचान

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के मंडावर रोड पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रॉयल पैलेस के पास बीच सड़क पर हुई इस घटना में युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। यह वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो बुधवार देर शाम को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा होने से यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में एक्सीडेंट में एक की मौत, 7 घायल:शादी में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे, बोलेरो ने मारी टक्कर
    Next Article
    कुशीनगर मेले में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा:30 लोग गंभीर घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर; मेले में नेपाल और बिहार से आते हैं श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment