Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा-सिपाही के साथ रील बनाने वाले भाजपा-नेता ने मांगी माफी:हरदोई के मझिला थाने का मामला; बोले- बेटी ने पोस्ट कर दी थी रील, वर्दी का सम्मान करता हूं

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के मझिला थाने में दरोगा और सिपाही के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले स्थानीय भाजपा नेता इलियास ने अब माफी मांग ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की है। यह माफीनामा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले की जांच एएसपी (शाहाबाद सर्किल) आलोक राज नारायण कर रहे हैं। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी इलियास ने अपने माफीनामे वाले वीडियो में बताया कि उनके पड़ोसी गांव के सिकतार के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसी मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह सिकतार के साथ मझिला थाने गए थे। मौके पर जाते समय बनाई गई थी रील इलियास के मुताबिक, थाने में दरोगा ने घटना स्थल का मुआयना करने की बात कही। इसके बाद वह अन्य लोगों के साथ दरोगा और सिपाही के साथ शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर अयारी गांव के पास पहुंचे। वहीं पर उन्होंने पहले दरोगा से फोटो खिंचवाने और फिर रील बनाने का अनुरोध किया। इसके बाद दरोगा और सिपाही के साथ रील बनाई गई। बेटी ने सोशल मीडिया पर कर दी पोस्ट इलियास ने वीडियो में दावा किया कि रील बनाने के बाद वह घर लौट आए थे, लेकिन उनकी बेटी ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की वर्दी का सम्मान करते हैं और भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे। एएसपी बोले- सभी पहलुओं की हो रही जांच मामले की जांच कर रहे एएसपी (शाहाबाद सर्किल) आलोक राज नारायण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:11 मुकदमों का आरोपी, हिस्ट्रीशीटर बनाने की तैयारी
    Next Article
    जली फसल देख योगी के विधायक बोले-सरकार मुआवजा देगी:12 एकड़ गेहूं की फसल में लगी थी आग, विधायक चेतराम ने किसानों को दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment