Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ए.के. शर्मा बलिया पहुंचे, वार्षिकोत्सव में हुए शामिल:मंत्री ने कहा- शिक्षा के साथ संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी दें महत्व

    1 hour ago

    1

    0

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा बलिया के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे, जो देर रात 10:30 बजे तक चला। अपने संबोधन में मंत्री शर्मा ने कहा कि विद्या भारती जैसी संस्थाएं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे सांस्कृतिक आदर्श अत्यंत मूल्यवान हैं और उन्हें सहेजना तथा आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी जीवन में स्थान दें। मंत्री ने कहा कि यही मूल्य भविष्य में एक सशक्त और जिम्मेदार समाज के निर्माण की आधारशिला बनते हैं। श्री शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। देशभक्ति, भारतीय परंपरा और सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत इन प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रांत प्रचारक गोरखपुर रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, प्रबंधक संजय कश्यप, प्रिंसिपल श्री राजन पांडे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी रैकेट के दलाल ने अस्पताल के लिए जमीन खरीदी:कानपुर में शिवम के ससुर बोले- मेरी बेटी को फंसाया, 15 साल पहले मजदूरी करने आया था
    Next Article
    बदायूं में आसिफ हत्याकांड, पांच पर केस दर्ज:तीन नामजद, दो अज्ञात आरोपी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment