Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा उर्दू मोहल्ला उपचुनाव, निर्विरोध सभासद चुने जाने की संभावना:पूर्व सभासद के समर्थन से एक प्रत्याशी का रास्ता साफ

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा नगर पालिका के उर्दू मोहल्ला वार्ड में सभासद की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्थिति साफ होती दिख रही है, जहां केवल दो प्रत्याशी मैदान में हैं और दोनों ही पूर्व सभासद हैं। ऐसे में चुनाव के निर्विरोध होने की संभावना तेज हो गई है। नामांकन में देरी बनी बड़ी वजह इस उपचुनाव में मृतक सभासद की पत्नी सादमा भी प्रत्याशी बनना चाहती थीं, लेकिन वह अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया में आठ मिनट की देरी से पहुंचीं, जिसके चलते वह अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकीं। इस कारण चुनावी मैदान में मुकाबला सीमित हो गया और अन्य संभावनाएं खत्म हो गईं। पूर्व सभासदों के बीच बनी सहमति रविवार देर शाम पूर्व सभासद शफीक मस्त खां ने शफी अहमद बालक को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इस फैसले के बाद चुनावी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शफीक मस्त खां अपना नामांकन वापस ले सकते हैं, जिससे शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद बन सकते हैं। निर्विरोध चुनाव की बढ़ी संभावना निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 10 से 16 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए गए, 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई और 20 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। यदि नाम वापसी के दिन एक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले लेता है, तो दूसरे प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो जाएगा। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है सीट नगर पालिका का वार्ड संख्या 40 उर्दू मोहल्ला सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में इसी वर्ग के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और अब सभी की नजर नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हुई है, जिससे यह तय होगा कि मतदान होगा या बिना मतदान के ही नए सभासद का चयन हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज SP ने 11 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को मिली नई तैनाती
    Next Article
    चौकिया धाम सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट महीनों से अटका:जौनपुर में गलियों की इंटरलॉकिंग उखाड़कर छोड़ी, श्रद्धालु परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment