Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौकिया धाम सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट महीनों से अटका:जौनपुर में गलियों की इंटरलॉकिंग उखाड़कर छोड़ी, श्रद्धालु परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित मां शीतला चौकिया धाम का सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट महीनों से अधूरा पड़ा है। मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर शुरू किया गया यह कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। गलियों को सीसी मार्ग में बदलने के लिए खोदा गया था, लेकिन उन्हें बदहाल स्थिति में छोड़ दिया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस परियोजना में दीवारों पर नक्काशीदार पत्थर (स्टोन सेटिंग), अत्याधुनिक शौचालय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक मंच का निर्माण प्रस्तावित था। हालांकि, वर्तमान में नालियों का निर्माण अधूरा है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गलियों में बिछी इंटरलॉकिंग को भी हटा दिया गया है, जिससे अब धूल उड़ने के कारण राहगीरों को चलने में कठिनाई हो रही है। प्रशासन की इस धीमी गति पर परियोजना की मंशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि काम महीनों से रुका हुआ है, जबकि विभाग तकनीकी कारणों का हवाला दे रहा है। विभागीय तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता और दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भुगतना पड़ रहा है। श्रद्धालु यहां सुविधाओं के बजाय अव्यवस्था देखकर निराश होकर लौट रहे हैं। इस संबंध में पीएमसी आर्किटेक्ट के इंजीनियर प्रभात भाटिया ने बताया कि नवरात्र के दौरान भीड़ के दबाव को देखते हुए केवल मलबा हटाने का काम किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि सौंदर्यीकरण का रुका हुआ कार्य इसी सप्ताह फिर से शुरू करा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा उर्दू मोहल्ला उपचुनाव, निर्विरोध सभासद चुने जाने की संभावना:पूर्व सभासद के समर्थन से एक प्रत्याशी का रास्ता साफ
    Next Article
    बांदा में 43.6 डिग्री पहुंचा तापमान, स्कूलों का समय बदला:नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालय अब 7:30 से 12:30 तक खुलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment